Diwali 2023: दिवाली में मां लक्ष्मी और गणेश को जरूर चढ़ाएं ये चीजें, मिल सकती है सफलता

हिंदू पंचांग के हिसाब से इस साल दिनांक 12 नवंबर दिन रविवार को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन खासकर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधि-विधान है। 

 
Maa Laksahmi Lord Ganesha Prashad Bhog

(diwali 2023) सनातन धर्म में दिवाली का त्योहार कार्तिक मास अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने का विधान है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जब भगवान श्रीराम रावण को परास्त कर 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। तब सभी अयोध्यावासियों ने इस खुशी में पूरे अयोध्या को दीयों की रोशनी से जगमगा दिया था।

ऐसे में इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी को बहुत सी ऐसी चीजें है, जिन्हें अर्पित करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को चढ़ाएं बताशे (Offer Batashe to Maa Lakshmi and Lord Ganesha)

Batashe

दिवाली के दिन भगवान गणेश (भगवान गणेश मंत्र) और माता लक्ष्मी को बताशे और खील का भोग जरूर लगाना चाहिए। इस दिन खील का भोग मुख्य रूप से लगाने का महत्व है। इसलिए लक्ष्मी पूजन में इसका जरूर भोग लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि दीपावली के समय तक धान की फसल तैयार हो जाती है। इसलिए पूजा में खील को नई फसल के तौर पर भगवान गणपति बप्पा और माता लक्ष्मी को अर्पित किया जाता है।

सफेद चीजों का भोग लगाना होता है शुभ (Offer white things to Maa Lakshmi and Lord Ganesha)

दीपावली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी को सफेद चीजों का भोग लगाएं। इससे शुक्र दोष से छुटकारा मिल सकता है और शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Diwali 2023: जानें दीपावली पर कैसे सजाएं अपना घर और क्या है इस दिन से जुड़ी कुछ रोचक बातें ?

मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को चढ़ाएं मखाने (Offer Makhana to Maa Lakshmi and Lord Ganesha)

दिवाली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) को मखाने जरूर चढ़ाएं। इससे कुंडली में स्थित ग्रह दोषों से छुटकारा मिल सकता है और अगर आपके जीवन में किसी प्रकार को तनाव है, तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है।

मां लक्षमी और भगवान गणेश को अर्पित करें खीर (Offer Kheer to Maa Lakshmi and Lord Ganesha)

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को खीर अर्पित करें। ऐसा करने से देवी-देवताओं के आशीर्वाद की प्राप्ति हो सकती है और व्यक्ति के जीवन में आ रहे सभी विघ्नों से छुटकारा मिल सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Diwali 2023 Diya Vastu: दिवाली के दिन इस दिशा में न जलाएं दिया, उल्टे पैर लौट जाएंगी मां लक्ष्मी

मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को चढ़ाएं नारियल (Offer Coconut to Maa Lakshmi and Lord Ganesha)

nariyal

दिवाली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी को नारियल जरूर चढ़ाएं। क्योंकि ये मां लक्ष्मी की प्रिय फल है। इसलिए अगर आप सफेद मिठाई का भोग लगा रहे हैं, तो उसके साथ नारियल का भोग जरूर लगाएं। इससे आपकी सभी मनोकामना पूरी हो सकती है।

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को ये चीजें जरूर चढ़ाएं। इससे आपको लाभ हो सकता है और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP