
हिंदू धर्म में हर धातु और रत्न का विशेष महत्व बताया गया है। वहीं इनको धारण करने के पीछे कुछ न कुछ वजह होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अपनी राशि और ग्रहों के अनुसार ही किसी भी चीज को पहनना चाहिए। तभी इसके शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। आजकल आपने देखा होगा लडकियां फैशन के चलते गले में चांदी की चेन पहनने लगी हैं। इसके संग सुंदर का पेंडेंट उनके लुक की शोभा बढ़ा देता है, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है आखिर चांदी की चेन को गले में पहनने से क्या फायदे होते हैं। यह हमारे जीवन में किस तरह बदलाव लेकर आती है।
दरअसल, चांदी का सम्बंध चंद्रमा से बताया गया है। यानि जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर या बलवान हो तो ऐसे लोगों को चांदी पहनने की सलाह दी जाती है। हिंदू संस्कृति में भी चांदी को बहुत पवित्र और ऊर्जावान धातु की संज्ञा दी गई है। यह शरीर को पॉजिटिव रखने के साथ स्वास्थ्य भी ठीक रखने में मदद करती है। ऐसे में यदि आप भी गले में चांदी की चेन पहनती हैं, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में चांदी की चेन पहनने से कौन से दोष दूर होते हैं। इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। इन दोष के बारे में हमें एस्ट्रोलोजर यश शर्मा ने जानकारी दी है।

यदि आपके परिवार, दोस्तों या फिर किसी करीबी के साथ संबंध अच्छे नहीं रहते हों, तो ऐसे लोगों को चांदी की चेन जरुर पहननी चाहिए। चांदी की चेन आपके लोगों के साथ रिलेशन स्ट्रांग बनाने में मदद करती है।
ये भी पढ़ें: Mangal Mantra: मंगलवार को मंगल ग्रह के इन मंत्रों का जाप, दिलाएगा आश्चर्यजनक लाभ

अगर आपकी कुंडली में मंगल कमजोर है, तो आपको चांदी की चेन अवश्य पहननी चाहिए। इससे आपका मंगल अच्छे फल देने लगता है।

चांदी की चेन आपको आकस्मिक दुर्घटना से भी बचाती है। ऐसे में आप इसे अपने बच्चों, पति या परिवार के किसी भी सदस्य को धारण कराकर अचानक होने वाले जोखिम से बचा सकती हैं।
ये भी पढ़ें: नीलम रत्न पहनने के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है नुकसान
अगर आप चांदी की चेन पहनती है, तो आप ऊपर बताए गए इन दोषों से छुटकारा पा सकती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।