कुंडली में है मंगल दोष, जौ के इन ज्योतिष उपायों को आजमाएं

जौ जितना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वैसे ही ज्योतिष शास्त्र में भी इसका विशेष महत्व बताया गया है। 

jau astro tips

हिंदू धर्म में जौ का विशेष महत्व बताया गया है। इसका उपयोग धार्मिक अनुष्ठान, मांगलिक कार्य और पूजा-पाठ में मुख्य रूप से किया जाता है। जौ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होता है। शास्त्रों के अनुसार, जो व्यक्ति जौ का दान करता है, उसे सोने के बराबर पुण्य फल की प्राप्ति होती है। बता दें, ज्योतिष शास्त्र में जौ के कई उपाय बताए गए हैं। जिसे करने से घर में सुख-शांति के साथ मां लक्ष्मी भी विराजती हैं।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जौ के ज्योतिष उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं। जिससे आपको मंगल दोष के साथ सभी समस्याओं से भी मुक्ति मिल सकती है।

गंभीर बीमारी से बचने के लिए जौ के उपाय

jau

अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान हैं, तो अपने वजन के बराबर जौ लें और उससे अपनी नजर उतारकर पानी में बहा दें। इससे आपके स्वास्थ्य में लाभ हो सकता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा से भी छुटकारा मिल सकता है।

कर्ज से छुटकारा के लिए जौ के उपाय

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए सोने से पहले लाल कपड़े में कुछ जौ बांध लें और अपने बेड के सिरहाने रख दें। सुबह उठकर उसे जौ को किसी गरीब या फिर पक्षियों को दान कर दें। इससे आपको कर्ज (कर्ज मुक्ति उपाय) से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही धन हानि की समस्याओं से भी मुक्ति मिल सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - घर में रखा आटा खोल सकता है धन के मार्ग

घर की सुख-शांति के लिए जौ के उपाय

घर की सुख-शांति और समृद्धि के लिए पूर्णिमा और अमावस्या के दिन हवन करें और उसमें जौ का आटा चढ़ाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा और घर में रहने वाले लोग कम बीमार पड़ेंगे।

बिगड़ते काम बनाने के लिए जौ के उपाय

jau astro upay

अगर आपको मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है औऱ आपके बनते काम बार-बार बिगड़ने लग जा रहे हैं, तो गुरुवार के दिन भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र)को रोजाना जौ चढ़ाएं और गरीबों को दान करें। इससे आपको जल्द लोभ हो सकता है और आपकी मनोकामना भी पूरी हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Mangal Mantra: मंगलवार को मंगल ग्रह के इन मंत्रों का जाप, दिलाएगा आश्चर्यजनक लाभ

मंगलदोष से मुक्ति के लिए जौ के उपाय

अगर आपकी कुंडली में मंगलदोष है। ग्रहों की दशा भी बुरी चल रही है। व्यापार में भी घाटा हो रहा है और दांपत्य जीवन में कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही है, तो सवा किलो जौ दूध से धोएं औरद उसे दक्षिण दिशा के कमरे में एक कपड़े में बांधकर किसी भारी वस्तु के नीचे दबा दें। इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी व्यक्ति की नजर न पड़े। इससे आपको मंगल दोष के साथ सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

अगर आपकी भी कुंडली में मंगलदोष हैं, तो ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी के बताए गए जौ के ज्योतिष उपायों को आजमाएं और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP