आषाढ़ अमावस्या की रात को इस एक चीज से उतारें नजर, मिल सकता है छुटकारा

हिंदू धर्म में आषाढ़ अमावस्या का दिन नजरदोष से छुटकारा पाने के लिए बेहद कारगर दिन माना गया है। अब ऐसे में अगर किसी जातक को नजर लगी है तो आइए इस लेख में विस्तार से आषाढ़ अमावस्या के दिन नजर उतारने के उपाय के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
ashadh amavasya 2025 remove evil eye with lemon know in detail

नजर दोष एक ऐसी स्थिति है जहां किसी व्यक्ति की नकारात्मक ऊर्जा या ईर्ष्या से भरी दृष्टि दूसरे व्यक्ति, वस्तु या स्थान पर बुरा प्रभाव डालती है। इसे आम बोलचाल में 'बुरी नजर लगना' कहते हैं। नजर दोष के कारण व्यक्ति के स्वास्थ्य, धन, रिश्ते और सामान्य खुशहाली पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। बच्चों को यह दोष जल्दी लगता है। आपको बता दें, आषाढ़ अमावस्या हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण तिथि है, जो पितरों की शांति और विभिन्न प्रकार के दोषों, विशेषकर नजर दोष को दूर करने के लिए विशेष मानी जाती है। यह दिन तंत्र-मंत्र और विशेष उपायों के लिए भी उत्तम माना जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से आषाढ़ अमावस्या के दिन नींबू से नजर दोष उतारने के बारे में विस्तार से जानते हैं।

आषाढ़ अमावस्या के दिन नींबू के इन उपायों से उतारें नजरदोष

lemon-remedies-for-money-and-prosperity

आषाढ़ अमावस्या की शाम को एक नींबू लें।
नजर लगे व्यक्ति के सिर से पैर तक सात बार एंटी-क्लॉकवाइज यानी कि घड़ी की सुई की विपरीत दिशा में घुमाएं।
यह करते समय मन ही मन देवी या देवता का नाम लें, जिन्हें आप मानते हैं।
नींबू को किसी चौराहे पर फेंक दें या किसी सुनसान जगह पर ले जाकर चार टुकड़ों में काटकर चारों दिशाओं में फेंक दें। ध्यान रहे कि नींबू फेंकने के बाद पीछे मुड़कर न देखें और सीधे अपने घर आ जाएं।

व्यापार और नौकरी में आ रही बाधाओं को दूर करने के उपाय

यदि आपके व्यापार में लगातार हानि हो रही है या नौकरी में बाधाएं आ रही हैं, तो यह नींबू का उपाय आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
आषाढ़ अमावस्या की सुबह एक नींबू को अपने ऑफिस या दुकान के मुख्य द्वार के बाहर लटका दें। इसे किसी लाल धागे या मौली से बांध सकते हैं।
इससे नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाएगी और सकारात्मकता बनी रहेगी।
हर शनिवार को इस नींबू को बदल दें और पुराने नींबू को किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें या किसी सुनसान जगह फेंक दें।

घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए उपाय

अगर आपको लगता है कि आपके घर में नकारात्मकता का वास है या आए दिन झगड़े होते रहते हैं, तो यह उपाय करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
एक नींबू लें और उसे चार बराबर टुकड़ों में काट लें।
इन टुकड़ों को घर के चारों कोनों में रख दें।
अगले दिन यानी आषाढ़ अमावस्या के अगले दिन इन नींबू के टुकड़ों को इकट्ठा करें और किसी सुनसान जगह पर फेंक दें।
इस उपाय को हर अमावस्या पर दोहराया जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - आषाढ़ अमावस्या के दिन क्या है स्नान-दान का शुभ मुहूर्त? जानें तिथि से लेकर उपाय तक सब कुछ

बुरी नजर से बचने के लिए उपाय

11_57_061252987lemon

अगर आपको लगता है कि कोई आप पर बुरी नजर रख रहा है या आपके कार्यों में बाधा डाल रहा है, तो इस उपाय को आजमाएं।
एक नींबू और चार साबुत लाल मिर्च लें।
इन्हें एक काले कपड़े में बांधकर अपने कार्यस्थल या घर के मुख्य द्वार पर टांग दें।
इससे बुरी नजर का प्रभाव कम होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। हर अमावस्या पर इसे बदल दें।

इसे जरूर पढ़ें - आषाढ़ अमावस्या के दिन इस विधि से करे पितरों की पूजा, पितृदोष से मिल सकता है छुटकारा

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP