ashadha amavasya 2025 shubh muhurat

आषाढ़ अमावस्या के दिन क्या है स्नान-दान का शुभ मुहूर्त? जानें तिथि से लेकर उपाय तक सब कुछ

आषाढ़ अमावस्या के दिन पूर्वजों को याद किया जाता है और उनके लिए पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध जैसे धार्मिक कार्य किए जाते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और वे प्रसन्न होकर अपने वंशजों को आशीर्वाद देते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-06-24, 15:54 IST

आषाढ़ अमावस्या हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण दिन है, जिसे पितरों की शांति और तर्पण के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन पूर्वजों को याद किया जाता है और उनके लिए पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध जैसे धार्मिक कार्य किए जाते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और वे प्रसन्न होकर अपने वंशजों को आशीर्वाद देते हैं। इस अमावस्या को हलहारिणी अमावस्या भी कहते हैं क्योंकि यह मानसून की शुरुआत और खेती के कार्यों से जुड़ी है।

इस दिन किसान अच्छी फसल की कामना के लिए अपने कृषि उपकरणों और बैलों की पूजा करते हैं। पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य का भी इस दिन विशेष महत्व है, जिससे पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से कि इस साल कब पड़ रही है आषाढ़ अमावस्या, क्या है इस दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और कौन से उपाय इस दिन करें।

आषाढ़ अमावस्या 2025 कब है?

आषाढ़ मास की अमावस्या तिथि 24 जून 2025, मंगलवार के दिन शाम 06 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगी और 25 जून 2025, बुधवार के दिन शाम 04 बजकर 02 मिनट पर समाप्त होगी।

ashadha amavasya 2025 ke upay

चूंकि उदया तिथि का महत्व होता है यानी सूर्योदय के समय जो तिथि होती है उसी दिन व्रत और स्नान-दान के कार्य किए जाते हैं इसलिए आषाढ़ अमावस्या 25 जून को ही मान्य होगी।

यह भी पढ़ें: आषाढ़ अमावस्या पर जरूर जलाएं इन 5 जगहों पर दीपक, पितरों की नाराजगी होगी दूर

आषाढ़ अमावस्या 2025 स्नान-दान मुहूर्त

अमावस्या पर स्नान और दान के लिए सबसे शुभ मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त और सर्वार्थ सिद्धि योग में माना जाता है। ऐसे में 25 जून को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 05 मिनट से सुबह 04 बजकर 45 मिनट तक रहेगा जिसमें आप आषाढ़ अमावस्या का दान कर सकते हैं। वहीं, स्नान के लिए सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05 बजकर 25 मिनट से सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

यह भी पढ़ें: Shiv Ji Ke Upay: शनिवार के दिन शिव जी से जुड़े करें ये उपाय, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

आषाढ़ अमावस्या 2025 उपाय

आषाढ़ अमावस्या के दिन धन लाभ के लिए एक सरल उपाय किया जा सकता है। इस दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक जलाएं। यह दीपक सरसों के तेल का हो सकता है। दीपक जलाने के बाद पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा करें। परिक्रमा करते समय अपने मन में धन लाभ और आर्थिक समृद्धि की कामना करें। किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य अनुसार कुछ धन या अन्न का दान करें। माना जाता है कि ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।

ashadha amavasya 2025 ka daan muhurat

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
आषाढ़ अमावस्या के दिन क्या दान करना चाहिए? 
आषाढ़ अमावस्या के दिन काले तिल का दान करना चाहिए। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;