
हिंदू धर्म में कुछ ऐसी महत्वपूर्ण तिथियां होती है। जिसमें दान-पुण्य किया जाए तो व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है। साथ ही मनचाहे परिणाम भी मिल सकते हैं। अगर बात करें, आमलकी एकादशी के दिन दान करने के महत्व के बारे में तो इस दिन किए गए दान से व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है। साथ ही जीवन में कभी भी किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। आपका बता दें, आमलकी एकादशी के दिन अगर आप किसी भी चीज का दान करते हैं तो बैकुंठ धाम की प्राप्ति मिलती है। अब ऐसे में इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

आंवला भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। आमलकी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है, इसलिए इस दिन आंवला दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। ऐसी मान्यता है कि आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए, इस दिन आंवले की पूजा करने से और दान करने से पुण्य मिलता है। आपको बता दें, आमलकी एकादशी का व्रत करने से एक हजार गौदान के फल के बराबर पुण्य प्राप्त होता है।
आमलकी एकादशी के दिन काले तिल का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। बता दें, इस एकादशी तिथि के दिन काले तिल का दान पितरों को शांति प्रदान करता है और पितृ दोष से मुक्ति दिलाता है। काले तिल का दान करने से घर में सुख और समृद्धि आती है। ऐसी मान्यता है कि जितने तिल दान किए जाते हैं, उतने वर्षों तक व्यक्ति को बैकुंठ में सुख-शांति मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें - Amalaki Ekadashi 2025 Date: कब है आमलकी एकादशी? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

आमलकी एकादशी के दिन अन्न दान करने से बहुत पुण्य मिलता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दान करने से हजारों गायों के दान के बराबर फल मिलता है। आमलकी एकादशी के दिन अन्न दान करने से आर्थिक समृद्धि बढ़ती है। आमलकी एकादशी के दिन अन्न दान करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इतना ही नहीं, आमलकी एकादशी के दिन अन्न का दान करने से भाग्योदय हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Amalaki Ekadashi 2025 Dos And Dont's: आमलकी एकादशी के दिन सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए क्या करें और किन चीजों को करने से बचें?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।