Dhan Labh Ke Liye Ghar Mein Paale Ye Janwar: ज्योतिष शास्त्र और हिन्दू धर्म में ऐसे कई पशु-पक्षी बताये गए हैं जिन्हें घर के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए ऐसा कहा गया है कि इन जीवों की सेवा अवश्य करनी चाहिए। इसके अलावा, अगर इन्हें घर में पाला जाए तो यह आपके लिए और भी उत्तम सिद्ध हो सकता है। ठीक ऐसे कुछ जानवर ऐसे होते हैं जो धन को आकर्षित करने का काम करते हैं। इन जानवरों के शुभ प्रभाव से धन-वैभव में बढ़ोतरी होती है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर कौन से जानवर को धन आकर्षित करने वाला माना गया है।
खरगोश को धन का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा, जिस प्रकार हर व्यक्ति का ग्रह स्वामी होता है। ठीक ऐसे ही ग्रह पशु-पक्षियों का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में चंद्रमा का संबंध खरगोश से है। घर में खरगोश पालने से न सिर्फ धन आता है बल्कि चंद्रमा भी कुंडली में मजबूत बनते हैं।
यह भी पढ़ें: घर के मुख्य दरवाजे पर नमक की पोटली बांधने से क्या होता है?
कछुए को मां लक्ष्मी का ही प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा, कछुए को धन का प्रतीक भी माना गया है। ऐसे में कछुए को घर में पालने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और साथ ही, भगवान विष्णु की कृपा भी मिलती है। कछुए के ग्रह स्वामी शनि होने के कारण शनि दोष नहीं लगता है।
घोड़े को सफलता का प्रतीक माना जाता है। साथ ही, घोड़े की शुभता से धन के नए मार्ग भी खुलते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी क्षमता अनुसार घोड़ा पाल सकते हैं तो ऐसा करने से आपका अटका हुआ धन और धन से जुड़ी परशानियां दूर हो जाएंगी। आपके धन में शीघ्रता से वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें: क्या ऑफिस डेस्क पर रखना चाहिए शीशा?
बिल्ली को घर में पालने का शौक तो वैसे भी कई लोगों को होता है लेकिन बिल्ली का ज्योतिष में भी बहुत महत्व माना गया है। बिल्ली पालने से धन आकर्षित होता है और धन लाभ के योग बनने लगते हैं। बिल्ली नकारात्मकता को काटने का भी काम करती है,। धन दोष दूर होता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कौन से जानवरों को घर में पालने से धन आकर्षित होता है और आर्थिक स्थिति में तेजी से मजबूती आती है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
iamge credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।