aaj ka rashifal daily horoscope  august  Thursday these zodiac signs may get lord Vishnu blessings ()

Aaj Ka Rashifal 22 August 2024: आज 4 राशि वाले जरूर करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें 12 राशियों का हाल

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित जगन्नाथ गुरुजी से विस्तार से 12 राशियों के हाल के बारे में विस्तार से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है। 
Editorial
Updated:- 2024-08-22, 06:00 IST

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का संबंध ग्रहों से है। इनकी चाल में परिवर्तन होने से इसका असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित जगन्नाथ गुरुजी से विस्तार से 12 राशियों के हाल के बारे में जानते हैं। 

आज का राशिफल - मेष राशि

Mesh Rashi

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत और लगन से आप इन पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें      

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

आज का राशिफल - वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परंतु, अपनी मेहनत और लगन से आप इन चुनौतियों को आसानी से पार कर लेंगे। आज आपको कोई नया अवसर मिल सकता है, जिसका आपको पूरा फायदा उठाना चाहिए।  वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें 

शुभ रंग : बैंगनी

भाग्यशाली अंक: 1

आज का राशिफल - मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहने की संभावना है। आपकी वाणी में मिठास रहेगी और आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। आपकी वाणी में मिठास रहेगी।मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

शुभ रंग : जैतून हरा

भाग्यशाली अंक: 2

आज का राशिफल- कर्क राशि

आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है। कुछ क्षेत्रों में आपको सफलता मिल सकती है, वहीं कुछ क्षेत्रों में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में आज आपको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं।कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

शुभ रंग : पीला

भाग्यशाली अंक: 9

आज का राशिफल - सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन खुशहाली से भरा रहने वाला है। एक ओर जहां आपको अपने करियर में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं दूसरी ओर व्यक्तिगत जीवन में खुशियां आएंगी। आज के दिन कार्यस्थल पर कुछ तनावपूर्ण स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें 

शुभ रंग : ईंट लाल

भाग्यशाली अंक: 6

आज का राशिफल - कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला  है। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जो आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी बुद्धि और मेहनत से इन पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें 

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

आज का राशिफल - तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम फलदायी माना जा रहा है। इस राशि के जातकों को सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा। आपके आय में भी वृद्धि होगी। साथ ही आपके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।  तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें 

शुभ रंग : गुलाबी

भाग्यशाली अंक: 5

आज का राशिफल - वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आपके ऊपर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहेगी। आपको मनचाहे फल की भी प्राप्ति होगी। अगर आप किसी शुभ काम के लिए बाहर जा रहे हैं, तो दही-चीनी खाकर ही जाएं। आपका दिन मंगलमय साबित होगा। वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें  

शुभ रंग : सुनहरा

भाग्यशाली अंक: 7

आज का राशिफल - धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। आपको धन लाभ होने की संभावना है। आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।  धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें  

शुभ रंग : सफेद

भाग्यशाली अंक: 1

आज का राशिफल - मकर राशि

आज आपके मन में कुछ नए विचार आएंगे, जो आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। किसी भी नए निवेश या समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। आपके सहकर्मी आपके काम में आपकी पूरी मदद करेंगे।  मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें 

शुभ रंग : ग्रे

भाग्यशाली अंक: 3

आज का राशिफल - कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। आपके काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें  

शुभ रंग : गहरा नीला

भाग्यशाली अंक: 7

आज का राशिफल - मीन राशि

Meen rashi

आज का दिन मीन राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है। आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। किसी पुरानी बीमारी का उभरना संभव है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य और मेहनत से आप इन पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

शुभ रंग : मैजेंटा

भाग्यशाली अंक: 4

आप भी अपना आज का राशिफल यहां इस लेख से जान सकते हैं और पूरे दिन की योजनाएं उसके अनुसार बना सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;