Sun Feb 15, 2026 | Updated 11:53 AM IST
aaj ka panchang 9 january 2026

Aaj Ka Panchang 9 January 2026: शुक्रवार और शोभन योग का संयोग, आज के पंचांग में देखें दिन के सभी शुभ मुहूर्त

आज का दिन माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का है क्योंकि शुक्रवार स्वयं माता लक्ष्मी का है और साथ ही शुक्र ग्रह का प्रतिनिधि है और शोभन योग सौंदर्य, आकर्षण, वैभव, संतुलन और सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला योग माना जाता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-09, 07:01 IST

आज शुक्रवार, 09 जनवरी 2026 का दिन केवल एक सामान्य तिथि नहीं है बल्कि यह शोभन योग, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और शुक्रवार का अद्भुत संयोग है। ऐसे में आज जीवन में स्थिर सुख, दांपत्य सौभाग्य, आर्थिक संतुलन और सामाजिक मान-सम्मान को मजबूत करने वाला विशेष दिन है। माघ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर बना यह संयोग विशेष रूप से उन लोगों के लिए शुभ फल प्रदान कर सकता है जो लंबे समय से संबंधों में अस्थिरता, धन में रुकावट, विवाह में विलंब या आत्मविश्वास की कमी से जूझ रहे हैं।

आज का दिन माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का है क्योंकि शुक्रवार स्वयं माता लक्ष्मी का है और साथ ही शुक्र ग्रह का प्रतिनिधि है और शोभन योग सौंदर्य, आकर्षण, वैभव, संतुलन और सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला योग माना जाता है। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव इसे और भी मजबूत बनाता है क्योंकि यह नक्षत्र स्थायी संबंध, दीर्घ कालिक लाभ, विवाह, साझेदारी और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है। यही कारण है कि आज किए गए संकल्प, व्रत या उपाय क्षणिक नहीं बल्कि स्थायी परिणाम देने वाले होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग, व्रत, उपाय और शुभ संयोग।

आज का पंचांग 9 जनवरी 2026

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
पौष शुक्ल सप्तमी उत्तराफाल्गुनी शुक्रवार शोभन   वणिज

9 january 2026 shubh muhurat

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 9 जनवरी 2026

प्रहर समय
सूर्योदय 

सुबह 06 बजकर 53 मिनट पर होगा।

सूर्यास्त

शाम 05 बजकर 41 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय 

रात्रि 11 बजकर 33 मिनट पर होगा।

चंद्रास्त सुबह 10 बजकर 56 मिनट पर होगा।

आज का शुभ मुहूर्त और योग 9 जनवरी 2026

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त 

सुबह 05 बजकर 20 मिनट से 06 बजकर 06 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त

सुबह 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक

गोधुली मुहूर्त शाम 05 बजकर 28 मिनट से 05 बजकर 52 मिनट तक
 विजय मुहूर्त  दोपहर 02 बजकर 03 मिनट से 02 बजकर 55 मिनट तक
शोभन योग सुबह 05 बजकर 20 मिनट से शाम 4 बजकर 56 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 9 जनवरी 2026

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय 
 राहु काल सुबह 10 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 17 मिनट तक
 यमगंड दोपहर 02 बजकर 59 मिनट से 04 बजकर 20 मिनट तक
गुलिक काल सुबह  08 बजकर 14 मिनट से 09 बजकर 35 मिनट तक

9 january 2026 ashubh muhurat

आज व्रत और त्योहार 9 जनवरी 2026

शुक्रवार शुक्र ग्रह का दिन है और शुक्र सिर्फ भोग-विलास का ग्रह नहीं है बल्कि सामंजस्य, रिश्तो में सम्बन्ध और आकर्षण का कारक है। जिस व्यक्ति के जीवन में रिश्ते बिगड़ते हैं, सम्मान नहीं मिलता या पैसा आता है लेकिन टिकता नहीं, वहां ये समझना चाहिए की व्यक्ति का शुक्र कमजोर होता है। शुक्रवार को किया गया कर्म सीधे आपके रिश्तों और सुख-सुविधाओं पर असर डालता है।

अब शोभन योग की बात करें। यह योग दिखावा नहीं सिखाता बल्कि सुंदरता के साथ स्थिरता देता है। शोभन योग में जो भी कार्य शुरू होता है, वह जल्दी चमकता ही नहीं बल्कि टिकता भी है। अगर आप इस योग में झूठ, छल या दिखावे से काम करेंगे तो फल उल्टा पड़ेगा। आज के दिन सबसे अहम भूमिका निभाता है उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र।

यह नक्षत्र विवाह, लम्बे समय से चल रहे रिश्तों, पार्टनरशिप और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ा है। यह रोमांस का नहीं, बल्कि कमिटमेंट का नक्षत्र है। इस नक्षत्र में बनाया गया रिश्ता तुरंत तो समझ नहीं आएगा, लेकिन समय के साथ मजबूत आधार जरूर बनाएगा। अगर आपका विवाह देर से हो रहा है, संबंध टूटते रहे हैं या पार्टनरशिप बार-बार फेल हो रही हैतो यह नक्षत्र आपको आपकी गलती का एहसास दिलाता है।

शुक्र ग्रह सौंदर्य कला और वैवाहिक सुख के साथ-साथ भौतिक सुख सुविधाओं का भी कारक माना जाता है। जब भी किसी कुंडली में शुक्र ग्रह अच्छी स्थिति में होता है तो वह भौतिक सुविधाओं से व्यक्ति को संपन्न करता है शुक्र ग्रह प्रेम और रोमांस का भी कारक होता है। शुक्र ग्रह हमें संतुलन बनाए रखने का भी संकेत देता है।

आज का उपाय 9 जनवरी 2026

आज सुबह स्नान के बाद हल्के रंग के साफ वस्त्र या सफ़ेद वस्त्र पहनें। इसके बाद भगवान श्री विष्णु और माता लक्ष्मी का स्मरण करें, दीपक में घी के साथ थोड़ा सा तिल का तेल मिलाकर जलाएं। इसके बाद ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः का 11 या 21 बार जप करें। आज के दिन सफेद या हल्की मिठास वाली वस्तु जैसे खीर, दूध, मिश्री या चावल किसी जरूरतमंद को दें। शाम को गोधूली बेला में घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं।

 

इसे भी पढ़ें- 

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;