
आज बुधवार, 28 जनवरी 2026 का दिन ज्ञान और एनर्जी बैलेंस का दिन है। आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज आकाश मंडल में कृतिका नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। कृतिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य हैं और इसके देवता अग्नि हैं। बुधवार बुद्धि और कृतिका अग्नि का यह संयोग जीवन में क्लैरिटी लाता है। आज चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में संचार करेंगे, जिससे मन में स्थिरता और आनंद बना रहेगा। कृतिका नक्षत्र कर्तन का प्रतीक है, इसलिए आज का दिन पुरानी समस्याओं को काटकर नई शुरुआत करने, वाद-विवाद सुलझाने और क्रिएटिव चीज़ो जैसे कुकिंग, राइटिंग के लिए श्रेष्ठ है। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग और अचूक उपाय।
| तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
| दशमी (शाम 04:38 बजे तक) | कृतिका | बुधवार | ब्रह्म | तैतिल |
| प्रहर | समय |
| सूर्योदय | सुबह 06 बजकर 56 मिनट पर होगा। |
| सूर्यास्त | शाम 06 बजकर 02 मिनट पर होगा |
| चंद्रोदय | दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर होगा। |
| चंद्रास्त | रात्रि 03 बजकर 40 मिनट पर होगा। |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| ब्रह्म मुहूर्त | (सूर्य पूजन का शुभ समय) सुबह 05 बजकर 19 मिनट से 06 बजकर 07 मिनट तक |
| अभिजीत मुहूर्त | बुधवार को अभिजीत मुहूर्त वर्जित माना जाता है |
| विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 12 मिनट तक |
| गोधूलि मुहूर्त | शाम 05 बजकर 59 मिनट से 06 बजकर 27 मिनट तक |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| राहुकाल | दोपहर 12 बजकर 29 मिनट से 01 बजकर 52 मिनट तक |
| यमगंड | सुबह 08 बजकर 19 मिनट से 09 बजकर 42 मिनट तक |
| गुलिक काल | सुबह 11 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक |
आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है शुक्ल पक्ष की दशमी को धर्म की तिथि माना जाता है। आज के दिन किया गया कोई भी पुण्य कार्य दस गुना फल देता है। यह तिथि विजय दिलाती है, इसलिए इसे सरकारी कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। साथ ही साथ आज कृतिका नक्षत्र है इसका प्रतीक चाकू या उस्तरा' है। यह नक्षत्र बुराइयों को काटने और शुद्ध करने की शक्ति रखता है। इसके देवता अग्नि हैं। आज के दिन पेट से संबंधित समस्याएं ठीक होती हैं। चूंकि यह सूर्य का नक्षत्र है और चंद्रमा अपनी उच्च राशि में है, इसलिए आज का दिन मानसिक शांति और आत्मविश्वास दोनों के लिए बेहतरीन है।
ज्योतिष शास्त्र में बुधवार और कृतिका नक्षत्र का मिलन एक अत्यंत प्रभावशाली संयोग माना जाता है। बुधवार के स्वामी बुधहैं, जो बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक हैं। वहीं, कृतिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य हैं और इसके अधिष्ठाता देवता अग्नि हैं।जब बुद्धि को सूर्य का तेज और अग्नि की धार मिलती है, तो यह संयोग व्यक्ति की मानसिक क्षमता को कई गुना बढ़ा देता है। आज के दिन वाद-विवाद , वकालत, या किसी जटिल समस्या को सुलझाने के लिए सर्वश्रेष्ठ है। आज हंसी-मजाक में भी किसी को चुभने वाली बात न कहें, वरना रिश्ते खराब हो सकते हैं। बुधवार और कृतिका नक्षत्र का दिन स्मार्ट वर्क का दिन है। यह आलस्य को ख़त्म कर के आपको एक्टिव करता है। अपनी वाणी की 'धार' का प्रयोग दूसरों को काटने के लिए नहीं, बल्कि समस्याओं को सुलझाने के लिए करें।
आज बुधवार का दिन है और नक्षत्र स्वामी सूर्य हैं। गणेश जी को गुड़ और दूर्वा चढ़ाएं। इससे मान-सम्मान और बुद्धि दोनों बढ़ती है।
आज कृतिका नक्षत्र है और इस के देवता अग्नि हैं। आज भोजन करने से पहले अपनी थाली का पहला ग्रास अग्नि को समर्पित करें। इससे घर में अन्न की कमी नहीं होती।
आज चंद्रमा वृषभ राशि में है। आज गाय को हरा चारा या पालक खिलाना बुध और चंद्र दोनों ग्रहों को मजबूत करता है।
आज के दिन किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को चावल, चीनी या दूध का दान करना सुख-समृद्धि लाता है।
इसे भी पढ़ें-
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।