
आज सोमवार, 12 जनवरी 2026 का दिन भगवान भोलेनाथ और चंद्र देव की आराधना के लिए समर्पित है। आज स्वाती नक्षत्र और धृति योग का विशेष संयोग बन रहा है। सोमवार का दिन मन और आत्मा के संतुलन का दिन है। स्वाती नक्षत्र, जिसका स्वामी राहु है और राशि तुला, स्वामी शुक्र है, यह संकेत देता है कि आज का दिन कूटनीति, कला, और संबंधों में लचीलापन लाने के लिए श्रेष्ठ है। 'धृति' योग का अर्थ है धैर्य और 'धारण करने की शक्ति । आज के दिन किया गया कार्य लंबे समय तक टिकता है, विशेषकर यदि वह भूमि, भवन या नींव रखने से संबंधित हो। माघ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी दोपहर 12:35 बजे तक उसके बाद दशमी तिथि रहेगी ये मानसिक तनाव को दूर कर जीवन में शीतलता लाने के लिए उत्तम है। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग, ग्रह स्थिति और सटीक उपाय।
| तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
| अष्टमी (दोपहर 12:35 बजे तक, तदुपरांत दशमी) | स्वाती | सोमवार | धृति | गर |
| प्रहर | समय |
| सूर्योदय | सुबह 06 बजकर 56 मिनट पर होगा। |
| सूर्यास्त | शाम 05 बजकर 50 मिनट पर होगा। |
| चंद्रोदय | रात्रि 2 बजकर 15 मिनट पर होगा। |
| चंद्रास्त | सुबह 12 बजकर 40 मिनट पर होगा। |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 05 बजकर 20 मिनट 06 बजकर 08 मिनट तक |
| अभिजीत मुहूर्त | सुबह 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक |
| गोधुली मुहूर्त | शाम 05 बजकर 48 मिनट से 06 बजकर 15 मिनट तक |
| विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 19 मिनट से 03 बजकर 02 मिनट तक |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| राहु काल | सुबह 08 बजकर 18 मिनट से 09 बजकर 39 मिनट तक |
| यमगंड | सुबह 11 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 22 मिनट तक |
| गुलिक काल | दोपहर 01 बजकर 44 मिनट से 03 बजकर 05 मिनट तक |
आज सोमवार है, जो चंद्र देव और भगवान शिव का दिन है। चंद्रमा हमारे मन और माता का कारक है। यदि आपका मन अशांत रहता है, एकाग्रता की कमी है या माता का स्वास्थ्य खराब है, तो आज का दिन इन समस्याओं के निवारण के लिए सर्वोत्तम है। स्वाती नक्षत्र को स्वतंत्रता और कोमलता का प्रतीक माना जाता है। यह नक्षत्र सरस्वती देवी से भी जुड़ा है, इसलिए आज विद्या अर्जन, संगीत सीखने या किसी नए स्किल की शुरुआत करने के लिए दिन बहुत शुभ है। इसलिए विद्यार्थियों के लिए आज का दिन संकल्प लेने का दिन है।
स्वाती नक्षत्र वायु तत्व का नक्षत्र है और तुला राशि भी वायु तत्व की है। आज विचारों में बहुत तेजी रहेगी। आज के दिन मीठी वाणी और कूटनीति से बिगड़े काम बनाए जा सकते हैं। धृति योग होने के कारण आज धैर्य रखकर किया गया इन्वेस्टमेंट भविष्य में लाभ देगा।
आज सुबह स्नान के बाद शिवालय जाएं और भगवान शिव को कच्चे दूध में थोड़ा सा जल और शक्कर मिलाकर अभिषेक करें। यह मानसिक शांति और चंद्र दोष निवारण के लिए अचूक उपाय है।
चंद्रमा को प्रसन्न करने के लिए आज किसी जरूरतमंद को चावल, चीनी, दूध या सफेद वस्त्र का दान करें।
आज संध्या के समय चंद्रमा को देखते हुए या मन में ध्यान करते हुए 'ॐ सों सोमाय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें।
आज भगवान शिव को शहद अर्पित करने से वाणी में मधुरता आती है और रोगों का नाश होता है। हम आप तक पंचांग और ज्योतिष से जुड़ी जानकारी सरल, संतुलित और भरोसेमंद भाषा में पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
इसे भी पढ़ें-
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।