image

Aaj Ka Choghadiya 9 January: षष्ठी तिथि, उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और शोभन योग का संयोग बन रहा है, ऐसे में जानें कौन से चौघड़िया मुहूर्त में कार्य किए जा सकते हैं

षष्ठी तिथि, उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और शोभन योग का संयोग बन रहा है। ऐसे में आप भी चौघड़िया मुहूर्त देखकर किसी भी काम की शुरूआत कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-09, 07:30 IST

09 जनवरी 2026 आज शुक्रवार, षष्ठी तिथि, उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और शोभन योग का संयोग बन रहा है, जो व्यवहारिक जीवन, संबंधों और कर्मफल तीनों स्तरों पर असर डालता है। षष्ठी तिथि स्वभाव से संघर्ष, अनुशासन और जिम्मेदारी से जुड़ी मानी जाती है, यह तिथि शत्रु भाव से भी जुड़ी होती है, इसलिए आज लापरवाही करने पर विरोध, आलोचना या मानसिक दबाव बढ़ सकता है, लेकिन अगर आप स्पष्ट योजना और धैर्य के साथ काम करें तो वही षष्ठी तिथि आपको मानसिक कमजोरी को भी काम है। आज शुक्रवार का प्रभाव जीवन में कठोरता में संतुलन लाता है, क्योंकि यह दिन शुक्र का है, जो संबंध, सौंदर्य, सुविधा और संतुलन का कारक माना जाता है। इसके प्रभाव से आज सिर्फ मेहनत नहीं, बल्कि समझदारी और नरमी के साथ काम लेना जरूरी है, वरना बात-बात पर टकराव हो सकता है। पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी ने चौघड़िया मुहूर्त के बारे में बताया है।

3 - 2026-01-08T153426.570

आज के दिन का आध्यात्मिक महत्व 

उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र पूरे दिन को सामाजिक और जिम्मेदारी से भर देता है। यह नक्षत्र वचन निभाने, साझेदारी, विवाह संबंधों से जुड़ा होता है। आज कही गई बात, या फिर लिया गया निर्णय या किया गया वादा आगे चलकर आपकी पहचान बन सकता है, इसलिए आज हल्की-फुल्की बातों में भी गंभीरता रखना जरूरी है। उत्तर फाल्गुनी यह भी सिखाता है कि अधिकार के साथ कर्तव्य निभाना जरूरी है केवल लाभ देखना नहीं, बल्कि परिणाम की जिम्मेदारी भी उठानी होती है। इसी के साथ शोभन योग दिन को पॉजिटिव दिशा देता है। यह योग बाहरी रूप से काम को आसान बनाता है, लोगों का सहयोग दिलाता है और बिगड़ी बात को संभालने का अवसर देता है, लेकिन यह योग आलस्य को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करता।

दिन के चौघड़िया समय

मुहूर्त का नाम       समय
चल 06:53  बजे से 08:14 बजे तक
लाभ 08:14 बजे से 09:35 बजे त
अमृत 09:35  बजे से 10:56 बजे तक
काल  10:56 बजे से 12:17 बजे तक
शुभ  12:17  बजे से  01:38 बजे तक
रोग 01:38  बजे से 02:59 बजे तक
उद्वेग   02:59 बजे से 04:20  बजे तक
चल   04:20  बजे से 05:41  बजे तक

दिन का चौघड़िया- 09 जनवरी 2026 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)

2 - 2026-01-08T153428.862

  • आज दिन का शुभारम्भ चल चौघड़िया से हो रहा है जो सामान्य कार्यों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इस समय दैनिक दिनचर्या, यात्रा की तैयारी, ऑफिस के सामान्य काम और घर से जुड़े कार्य किए जा सकते हैं। किसी बड़े निर्णय के लिए यह समय श्रेष्ठ नहीं है, लेकिन रुके हुए छोटे काम आगे बढ़ाने के लिए ठीक रहता है।
  • आज के दिन का पहला शुभ चौघड़िया है लाभ का यह समय धन, व्यापार और लाभ से जुड़े कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है। इन्वेस्टमेंट बिजनेस मीटिंग और नई डील आदि की शुरुआत इस समय करना लाभदायक होता है।
  • अमृत चौघड़िया आज के दिन का सबसे उत्तम चौघड़िया है ये पूजा-पाठ , नया कार्य आरंभ, महत्वपूर्ण निर्णय और आध्यात्मिक साधना के लिए यह समय श्रेष्ठ माना जाता है। इस समय किया गया कार्य दीर्घकालीन सफलता देता है।
  • आज के दिन का पहला अशुभ समय है काल चौघड़िया काल चौघड़िया में नए काम शुरू करने से बचना चाहिए। इस समय गलतफहमी, विलंब और मानसिक तनाव की संभावना रहती है। इस समय केवल नियमित या पहले से चल रहे कार्य ही करें।
  • आज के दिन दोपहर के समय का शुभ चौघड़िया है यह सामाजिक कार्य, पारिवारिक चर्चा, नौकरी से जुड़े निर्णय और शिक्षा संबंधी विषयों के लिए अच्छा माना जाता है। इस समय की गयी इन सब विषयों पर बातें भविष्य में अच्छे फल प्रदान करते है।
  • रोग यह एक ऐसा चौघड़िया जिसमे इस समय व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक थकान बढ़ सकती है। किसी भी तरह से नए काम, विवाद या किसी भी तरह के रिस्क वाले डिसीजन से इस समय बचें।
  • उद्वेग दिन का एक ऐसा चौघड़िया है जो व्यक्ति के मन में असमंजस की स्तिथि पैदा करता है। भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। यदि इस समय कोई भी कार्य करना ही पड़े तो पूरी सावधानी रखें।
  • चल चौघड़िया दिन का अंतिम चौघड़िया है जिसमे यह समय फिर से सामान्य कार्यों के लिए ठीक है। इस समय में यात्रा या किसी से मेल-मिलाप और हल्के कार्य किए जा सकते हैं।

रात के चौघड़िया समय

मुहूर्त का नाम समय
रोग  05:41  बजे से 07:20 बजे तक
काल 07:20  बजे से 08:59 बजे तक
लाभ 08:59  बजे से 10:38  बजे तक
उद्वेग  10:38  बजे से 12:17  बजे तक
शुभ 12:17  बजे से 01:56  बजे तक
अमृत  01:56  बजे से 03:35  बजे तक
चल 03:35  बजे से 05:14 बजे तक
रोग 05:14 बजे से 06:53 बजे तक

रात का चौघड़िया – (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

1 - 2026-01-08T153424.638

  • रोग चौघड़िया यह एक अशुभ के समय यह चौघड़िया में शाम के समय सावधानी रखनी चाहिए । इस समय विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य पर और वाहन चलाते समय सावधानी रखना चाहिए । इस समय नए कार्य या निवेश से बचें।
  • काल चौघड़िया यह रात्रि काल का अशुभ समय है इस समय में विश्राम, आत्ममंथन या साधारण घरेलू कार्यों के लिए ठीक है। किसी भी प्रकार से इस समय पर रिस्क या महत्वपूर्ण निर्णय उचित नहीं है।
  • लाभ चौघड़िया रात्रि के समय का यह शुभ चौघड़िया है रात्रि का यह लाभ का समय आर्थिक चर्चा, किसी कार्य की नई योजना बनाने के लिए अच्छा है। व्यापारिक रणनीति, लेखन या अध्ययन में यह समय विशेष रूप से लाभ देता है।
  • उद्वेग चौघड़िया यह समय भ्रम की स्तिथि बनाता है इस समय मानसिक तनाव बढ़ सकता है। मोबाइल, सोशल मीडिया या बहस से दूरी बनाएं रखना नहीं सही रहेगा।
  • शुभ चौघड़िया आधी रात के बाद का यह शुभ समय साधना, मंत्र जप, ध्यान और आध्यात्मिक कार्यों के लिए उपयुक्त है। इस समय विशेष अनुष्ठान करना चाहिए। चतुर्दशी तिथि में यह समय विशेष प्रभावी माना जाता है।
  • अमृत चौघड़िया यह अत्यंत शुभ समय मन जाता है रात्रि का अमृत चौघड़िया अत्यंत दुर्लभ और फलदायी होता है। गुप्त साधना, विशेष प्रार्थना या महत्वपूर्ण अनुष्ठानो के संकल्प के लिए यह सर्वोत्तम समय है।
  • चल चौघड़िया यह समय योजनाओं को गति देने, अगले दिन की तैयारी या लेखन जैसे कार्यों के लिए ठीक है। किसी भी तरह का निर्णय सुबह तक टालना बेहतर रहता है।
  • रोग चौघड़िया यह आज का अंतिम रोग चौघड़िया है यह विश्राम के लिए है। अनावश्यक जागरण और तनाव से बचें। शरीर और मन को आराम देना ही उचित रहेगा।

इसे भी पढ़ें- 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;