
28 जनवरी 2026 आज बुधवार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। यह तिथि धर्म और विजय की प्रतीक मानी जाती है। गुप्त नवरात्रि के समापन के ठीक बाद का यह दिन स्थिरता और सामान्य जीवन में लौटने का संकेत देता है। आज कृतिका नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। कृतिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं और इसके देवता अग्नि हैं। यह एक मिश्र और तीक्ष्ण नक्षत्र माना जाता है। इसका अर्थ है कि आज के दिन हाई एनर्जी रहेगी। यह नक्षत्र बुराइयों को जलाने और सत्य को शुद्ध करने की शक्ति रखता है। साथ ही आज ब्रह्म योग बन रहा है। बुधवार बुद्धि और ब्रह्म योग ज्ञान का मिलन आज विद्यार्थियों, लेखकों और ज्योतिषियों के लिए बहुत शुभ है। पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी ने चौघड़िया मुहूर्त के बारे में बताया।

बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। आज दशमी तिथि होने के कारण यह दिशाशूल के दोष को कम करती है, लेकिन कृतिका नक्षत्र होने के कारण आज आग, बिजली या केमीकल्स से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतनी चाहिए। आज के दिन गणेश जी को दूर्वा चढ़ाना और सूर्य को अर्घ्य देना आज कृतिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य की शांति के लिए भाग्योदय कारक रहेगा। आज कोई नया ज्ञान सीखने या किसी विवाद को सुलझाने के लिए दिन अच्छा है।

| मुहूर्त का नाम | समय |
| लाभ | 06:53 बजे से 08:14 बजे तक |
| अमृत | 08:14 बजे से 09:35 बजे तक |
| काल | 09:35 बजे से 10:56 बजे तक |
| शुभ | 10:56 बजे से 12:17 बजे तक |
| रोग | 12:17 बजे से 01:38 बजे तक |
| उद्वेग | 01:38 बजे से 02:59 बजे तक |
| चल | 02:59 बजे से 04:20 बजे तक |
| लाभ | 04:20 बजे से 05:41 बजे तक |

| मुहूर्त का नाम | समय |
| उद्वेग | 05:41 बजे से 07:20 बजे तक |
| शुभ | 07:20 बजे से 08:59 बजे तक |
| अमृत | 08:59 बजे से 10:38 बजे तक |
| चल | 10:38 बजे से 12:17 बजे तक |
| रोग | 12:17 बजे से 01:56 बजे तक |
| काल | 01:56 बजे से 03:35 बजे तक |
| लाभ | 03:35 बजे से 05:14 बजे तक |
| उद्वेग | 05:14 बजे से 06:53 बजे तक |
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।