-1771509470531.webp)
20 फरवरी 2026 आज शुक्रवार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इसके स्वामी शनि हैं और देवता अहिर्बुध्न्य हैं। यह नक्षत्र ज्ञान, स्थिरता, वैराग्य और गहरे चिंतन का प्रतीक है। शुक्रवार और उत्तराभाद्रपद का यह दुर्लभ संयोग भौतिक सुख और आध्यात्मिक गहराई दोनों का बेहतरीन संतुलन लाता है। साथ ही आज साध्य योग बन रहा है, जिसे ज्योतिष में अत्यंत उज्ज्वल और शुभ माना जाता है। इस योग में किए गए कार्य बिना किसी रुकावट के पूरे होते हैं और यश की प्राप्ति होती है।
शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र देव को समर्पित है। उत्तराभाद्रपद होने के कारण आज के दिन श्रमदान मेहनत करने वाले वर्ग या गरीबों की मदद और अन्न दान करने से शनि और शुक्र दोनों ग्रह अत्यंत प्रसन्न होते हैं। आज के दिन माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाना और श्री सूक्त का पाठ करना जीवन से आर्थिक बाधाओं को हमेशा के लिए दूर कर देता है। शुक्र के प्रभाव से आज क्रिएटिव और डिजाइनिंग से जुड़े कार्यों में विशेष सफलता मिलती है।
| मुहूर्त का नाम | समय |
| चल | 06:41 बजे से 08:07 बजे तक |
| लाभ | 08:07 बजे से 09:33 बजे तक |
| अमृत | 09:33 बजे से 10:59 बजे तक |
| काल | 10:59 बजे से 12:25 बजे तक |
| शुभ | 12:25 बजे से 01:51 बजे तक |
| रोग | 01:51 बजे से 03:17 बजे तक |
| उद्वेग | 03:17 बजे से 04:43 बजे तक |
| चल | 04:43 बजे से 06:09 बजे तक |
| मुहूर्त का नाम | समय |
| रोग | 06:09 बजे से 07:43 बजे तक |
| काल | 07:43 बजे से 09:17 बजे तक |
| लाभ | 09:17 बजे से 10:51 बजे तक |
| उद्वेग | 10:51 बजे से 12:25 बजे तक |
| शुभ | 12:25 बजे से 01:59 बजे तक |
| अमृत | 1:59 बजे से 03:33 बजे तक |
| चल | 03:33 बजे से 05:07 बजे तक |
| रोग | 05:07 बजे से 06:41 बजे तक |
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।