image

Aaj Ka Choghadiya 20 December: खरमास में करना है गंगा स्नान, तो इन शुभ चौघड़िया मुहूर्त का रखें ध्यान

खरमास में गंगा स्नान करने का काफी महत्व होता है। इसलिए इन दिनों में कई सारे लोग गंगा स्नान करते हैं, ताकि पुण्य प्राप्त कर सके। आप भी अगर गंगा स्नान करने के बारे में सोच रही हैं, तो आप पंडित जी के बताए गए चौघड़िया मुहूर्त का खास ध्यान रखें।
Editorial
Updated:- 2025-12-20, 07:30 IST

गंगा स्नान लोग कभी भी कर लेते हैं, लेकिन खरमास में अक्सर लोग गंगा स्नान करने के लिए जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गंगा किनारे लोग पितरों का तर्पण जैसे कार्यों को पूरा करते हैं, और इसके बाद गंगा स्नान करते हैं। ऐसे में आप भी पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी के बताए गए चौघड़िया मुहूर्त का खास ध्यान रखें कि आप सही समय पर गंगा स्नान भी कर लें और पितरों से जुड़े कार्य भी पूरा कर सके। आप चाहें तो गंगा स्नान के बाद पूजा भी करा सकती हैं, ताकि आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे।

1 - 2025-12-18T141804.198

आज का चौघड़िया मुहूर्त 20 दिसंबर 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)

दिन की शुरुआत काल चौघड़िया से हो रही है। यह समय विशेष रूप से अशुभ माना जाता है। इस दौरान किसी भी नए कार्य, यात्रा या आर्थिक निर्णय से बचना चाहिए। इसके बाद शुभ चौघड़िया आता है, जो दिन का पहला सकारात्मक समय होता है। इस दौरान पूजा-पाठ, शनि देव का पूजन, तिल का दान या आवश्यक कार्य किए जा सकते हैं। रोग और उद्वेग चौघड़िया में मानसिक तनाव, भ्रम और विलंब की स्थिति बन सकती है।

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
काल  06:46 बजे से 08:06 बजे तक
शुभ 08:06 बजे से 09:26 बजे तक
रोग 09:26 बजे से 10:47 बजे तक
उद्वेग 10:47 बजे से 12:07 बजे तक

20 दिसंबर 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

2 - 2025-12-18T141806.055

  • चल: 12:07 बजे से 13:27 बजे तक इन समयों में कोई भी बड़ा निर्णय लेना उचित नहीं माना जाता।
  • लाभ: 01:27 बजे से 02:48 बजे तक दोपहर में आने वाला चल चौघड़िया सामान्य समय होता है।
  • अमृत: 12:48 बजे से 04:08 बजे तक यह यात्रा या पहले से तय कार्यों के लिए ठीक है, लेकिन नए कार्य की शुरुआत इसमें नही करें।
  • काल: 04:08 बजे से 05:28 बजे तक इसके बाद लाभ चौघड़िया आता है, जो धन, प्रॉपर्टी और निवेश से जुड़े मामलों के लिए अनुकूल माना जाता है।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 20 दिसंबर 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

अमावस्या की रात को साधना, जप और आत्मचिंतन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। हालांकि नए कार्य की शुरुआत में सावधानी जरूरी है। रात में लाभ चौघड़िया आर्थिक योजना और भविष्य से जुड़े निर्णयों के लिए अच्छा माना जाता है। इसके बाद उद्वेग और काल चौघड़िया आते हैं, जो तनाव का संकेत देते हैं। देर रात मिलने वाला शुभ चौघड़िया धार्मिक कार्यों, शनि मंत्र जाप और मानसिक शांति के लिए अनुकूल होता है। इसके बाद आने वाला अमृत चौघड़िया रात्रि का सबसे श्रेष्ठ समय माना जाता है।

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
लाभ 05:28 बजे से 07:08 बजे तक
 उद्वेग  07:08 बजे से 08:48 बजे तक
शुभ  08:48 बजे से 10:28 बजे तक
अमृत 10:28 बजे से 12:07 बजे तक

20 दिसंबर 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • चल : रात 12:23 बजे से 02:04 तक है। यह सामान्य समय है, जो निरंतरता वाले कार्यों के लिए ठीक माना जाता है।
  • रोग : रात 02:04 बजे से 03:45 तक है। यह समय स्वास्थ्य की दृष्टि से नकारात्मक है, इसलिए विश्राम करना ही उचित है।
  • काल : रात 03:45 बजे से 05:27 तक है। ब्रह्म मुहूर्त से पहले का यह समय अशुभ माना जाता है, इसमें नया काम शुरू न करें।
  • लाभ : सुबह 05:27 बजे से 07:09 तक है। अगले दिन के सूर्योदय से ठीक पहले का यह समय पुनः लाभकारी सिद्ध होता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;