
खरमास के महीने में सभी शुभ कार्य होने बंद हो जाते हैं। ऐसे में लोग शादी या बच्चे के मुंडन जैसे कार्य भी नहीं करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस महीने में इसे मना किया जाता है, लेकिन अगर आप इन दिनों में ब्राह्मण भोज करवाने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में आप पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी के बताए गए चौघड़िया मुहूर्त का खास ध्यान रखें, ताकि आपके द्वारा कराए गए भोज का फल अच्छा प्राप्त हो। साथ ही आपके जीवन की परेशानियां कम हो सके। इसके लिए जरूरी है कि आप पंडित जी के बताए गए चौघड़िया मुहूर्त को ध्यान से पढ़ें।

लाभ दिन की शुरुआत उत्तम शुभ 'लाभ' चौघड़िए से हो रही है। बुधवार को व्यापार, शिक्षा, निवेश, और किसी भी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए यह समय बहुत शुभ है। अमृत सभी प्रकार के शुभ कार्यों, विशेषकर पूजा-पाठ, खरीदारी, और महत्वपूर्ण समझौतों के लिए यह सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त है। यह चौघड़िया सभी प्रकार की सिद्धियां प्रदान करता है।
काल यह समय अशुभ होता है और इसमें किसी भी नए या महत्वपूर्ण कार्य को शुरू करने से बचना चाहिए। इस अवधि में कार्य करने से हानि या बाधा आ सकती है। शुभ यह मुहूर्त विवाह, धार्मिक कार्यों और किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने के लिए शुभ माना जाता है। बुधवार को यह शिक्षा और व्यापार के लिए भी अच्छा है।
| मुहूर्त का नाम | मुहूर्त का समय |
| लाभ | 07:06 बजे से 08:25 |
| अमृत | 08:25 बजे से 09:44 |
| काल | 09:44 बजे से 11:03 |
| शुभ | 11:03 बजे से 12:22 |

उद्वेग रात की शुरुआत अशुभ 'उद्वेग' चौघड़िए से हो रही है। शुभ धार्मिक कार्यों, मंत्र जाप और शुभ बातचीत के लिए यह समय शुभ है। अमृत रात्रि का यह चौघड़िया उत्तम है। साधना, ध्यान, और कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए यह समय शुभ फलदायी है। चर यह समय सामान्य है। यात्रा के लिए उपयोग किया जा सकता है।
| मुहूर्त का नाम | मुहूर्त का समय |
| उद्वेग | 05:38 बजे से 07:19 |
| शुभ | 07:19 बजे से 09:00 |
| अमृत | 09:00 बजे से 10:41 |
| चर | 10:41 बजे से 12:22 |

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।