हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन इस साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति को बार-बार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो मासिक शिवरात्रि के दिन महादेव की पूजा करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। आपको बता दें, अगर आपकी कोई साधना है, जिसे आप पूरी करना चाहते हैं, तो मासिक शिवरात्रि के दिन कुछ ऐसे मंत्रों का जाप करने के बारे में बताया गया है। जिससे व्यक्ति के ऐश्वर्य में वृद्धि हो सकती है और मनचाहे फल की भी प्राप्ति होती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
भगवान शिव के ध्यान मंत्र का करें जाप
भगवान शिव के ध्यान मंत्र का जाप विशेष रूप से करें। इससे व्यक्ति का मन शांत होता है और उत्तम परिणाम भी मिलते हैं।
करचरण कृतं वाक्कायजं कर्मजं वा। श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधं। विहितमविहितं वा सर्वमेतत्क्षमस्व। जय जय करुणाब्धे श्रीमहादेव शम्भो ॥
इसे जरूर पढ़ें - भगवान शिव के प्रसन्न होने पर मिलते हैं ये संकेत
महामृत्युंजय मंत्र का करें जाप
मासिक शिवरात्रि के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे व्यक्ति को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् | उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||
भगवान शिव की कृपा प्राप्ति के लिए मंत्र जाप
अगर आप चाहते हैं कि भगवान शिव की कृपा आपके ऊपर बनी रहे, तो मासिक शिवरात्रि के दिन इन मंत्रों का 108 बार जाप करें। इससे व्यक्ति को सुख-शांति का आशीर्वाद मिलता है।
ॐ गौरीशंकरार्धनाथ्री नमः
ॐ नमः शिवाय गुरुदेवाय नमः
ॐ शिवलिंगाय नमः
ॐ हौं जूं सः ।।
श्री महेश्वराय नम:।।
श्री सांबसदाशिवाय नम:।।
श्री रुद्राय नम:।।
ॐ नमो नीलकण्ठाय नम:।।
इसे जरूर पढ़ें - Bhagwan Shiv: आपके जीवन से जुड़ा है भगवान शिव के इन प्रतीकों का रहस्य
शीघ्र विवाह के लिए करें इस मंत्र का जाप
अगर आपके विवाह में बार-बार परेशानियां आ रही है, तो इस दिन भगवान शिव के इन मंत्रों का विशेष रूप से जाप करें।
ओम कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरि।
नंदगोपसुतम् देवि पतिम् मे कुरुते नम:॥
भगवान शिव रुद्र मंत्र का करें जाप
भगवान शिव के रुद्र मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है और भाग्योदय हो सकता है।
ॐ नमो भगवते रुद्राये।।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों