जीवन और मरण यह जिंदगी के दो पहिया है। जिस मनुष्य का पृथ्वी पर जन्म हुआ उसका मरना निश्चित है। मृत्यु के बाद शव को जलाने की परंपरा है। इस बात का वर्णन धार्मिक शास्त्रों के 16 संस्कारों में किया गया है। इसमें वर्णित हर एक संस्कार का खास महत्व है। शास्त्र में सबसे अंत में अंतिम संस्कार के विषय में बारे में बताया गया है। अंतिम संस्कार में पंचतत्व से निर्मित शरीर पंचतत्व में विलीन किया जाता है। मरने के बाद व्यक्ति की अंतिम यात्रा निकाली जाती है और श्मशान में दाह संस्कार के लिए लाया जाता है। श्मशान गए हुए लोग घर वापस आकर कई प्रकार की क्रियाएं करते हैं जैसे घर के बाहर चप्पल, जूता निकालना, नीम की पत्ती को चबाना, स्नान करना इत्यादि शामिल है। आइए इस लेख में पंडित आचार्य उदित नारायण त्रिपाठी से जानते हैं कि अंतिम संस्कार से वापस आने के बाद नीम की पत्ती क्यों चबाई जाती है।
घर के व्यक्ति का देहांत होता है, वह अपने घर को अच्छी तरह से धुलाई करते हैं। इसके साथ ही घर के बाहर अग्नि, नीम की डाल या लाल मिर्च और एक बाल्टी पानी रखते हैं। श्माशान घाट से वापस आने के बाद लोग नीम व लाल मिर्च को दांत से काटकर थूकते हैं। इसके बाद पानी से कुल्ला करके स्नान करते हैं। इसके साथ ही आगे की बची हुई प्रक्रिया की जाती है।
इसे भी पढ़ें- Neem Leaves Uses: घर के इन कामों में करें नीम की पत्तियों का इस्तेमाल
हिंदू मान्यता के अनुसार पुराणों में श्मशान से वापस आने के बाद नीम की पत्ती चबाने और अग्नि को स्पर्श करने का प्रावधान हैं। अग्नि को स्पर्श करने के पीछे का कारण यह है कि हिंदू मान्यता में अग्नि को शुद्ध माना गया हैं, इसके छूने मात्र से व्यक्ति शुद्ध हो जाता है। वहीं नीम की पत्ती चबाने के पीछे के कारण की बात करें तो नीम में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। श्मशान में दाह संस्कार के दौरान कई सारे कीटाणु सांसों के माध्यम से हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते है। ऐसे में नीम की पत्ती का सेवन इन सभी कीटाणुओं को नष्ट कर देते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या घर में एक साथ दो मनी प्लांट रख सकते हैं?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।