Priyanka Chopra Brother Wedding Indian Looks: बॉलीवुड की हिट अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग के लाखों दीवाने हैं। देसी गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस का फैशन भी कमाल का होता है। इंडियन हो या वेस्टर्न प्रियंका का हर लुक अट्रैक्टिव होता है। फैंस भी उनके हर लुक को रिक्रिएट करते नजर आते हैं। अभिनेत्री का हर लुक आते ही इंटरनेट पर वायरल होने लगता है। हाल में प्रियंका चोपड़ा अपने भाई की शादी में शामिल होने भारत आई थीं। ऐसे में उन्होंने हर दिन अपने एक से बढ़कर एक इंडियन लुक्स शेयर किए। आज हम आपको उनके हल्दी से लेकर शादी तक के सभी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप भी कॉपी करके एक्ट्रेस के जैसा लुक क्रिएट कर सकती हैं। आइए जानें स्टाइलिंग टिप्स।
प्रियंका चोपड़ा शिमरी लहंगे
भाई की शादी और संगीत नाइट में प्रियंका चोपड़ा ने शिमरी वर्क लहंगे कैरी किए थे। जिसमें एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं। अभिनेत्री ने वेडिंग में कला स्काई ब्लू कलर का ओंब्रे शेड वाला लहंगा पहना था। साथ में वन शोल्डर चोली कहर ढहा रही थी। उनके लहंगे पर पूरा हैंड वर्क था। लहंगे के संग स्टोन और सिल्वर वर्क ज्वेलरी पेयर अप की थी। हेयर स्टाइल को डीवा ने बन लुक रखा था। प्रियंका चोपड़ा के इस लहंगे को फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। वहीं डार्क ब्लू कलर का स्लिम फिट शिमरी लहंगा उन्होंने संगीत नाइट वाले दिन स्टाइल किया था। इस लहंगे को डिजाइनर फाल्गुनी शाने ने तैयार किया है। ब्लू लहंगे के संग एक्ट्रेस ने स्लीक सा सिल्वर नेकलेस कैरी किया था। हेयर स्टाइल को उन्होंने स्ट्रेट के साथ ओपन रखा था। लहंगे के संग उनकी स्ट्रैपी चोली उनको ग्लैमरस लुक दे रही थी।
येलो स्कर्ट विद कुर्ती
हल्दी फंक्शन में प्रियंका ने येलो कलर की प्लेन स्कर्ट जिसके बॉर्डर पर गोटा वर्क किया गया था। साथ में उन्होंने शार्ट स्ट्रैपी कुर्ती और शीर दुपट्टा पेयर अप किया था। प्रियंका का हल्दी सेरेमनी ऑउटफिट फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया था। इस अटायर के संग उन्होंने केवल बिग येलो इयररिंग्स और हाथों में येलो चूड़ियां पहनी थीं। हेयर स्टाइल को एक्ट्रेस ने कर्ल के साथ हाफ रखा था। ऐसे में प्रियंका ओवरऑल लुक क्लासी लग रहा था।
प्लाजो सूट
माता की चौकी पर प्रियंका ने ऑरेंज और गोल्डन कॉम्बिनेशन वाला प्लाजो सूट पहना था। साथ में उन्होंने फ्लोरल बॉर्डर वाला प्लेन ऑरेंज दुपट्टा पेयर किया था। हेयर स्टाइल को एक्ट्रेस ने कर्ल के साथ ओपन रखा था। ज्वेलरी की बात करें तो इस सूट के संग एक्ट्रेस ने गोल्डन पर्ल वर्क चांद बाली झुमके और गले में चेन विद स्मॉल पेंडेंट नेकलेस कैरी किया था।
फ्लोरल प्रिंट लहंगा विद कोर्सेट चोली
भाई के मेहंदी फंक्शन में प्रियंका ने डिजाइनर राहुल मिश्रा का डिजाइन किया हुआ स्कर्ट और कोर्सेट टॉप पहना था। जिसमें डीवा का लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था। व्हाइट कलर के ऑउटफिट पर मल्टीकलर थ्रेड का फ्लोरल वर्क गजब का लग रहा था। उनके फाल्गुन लहंगे पर पूरा हैंड वर्क था। इस अटायर के संग एक्ट्रेस ने कंट्रास्ट रेड स्टोन वाला नेकलेस कैरी किया था। जबकि हेयर स्टाइल को हाफ कर्ल के साथ ओपन रखा था।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: instagram/priyanka chopra/stylebyami
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों