herzindagi
image

Priyanka Chopra Brother Sangeet Function: भाई के संगीत फंक्शन में ब्लू कलर लहंगे के साथ महंगी ज्वेलरी पहनें नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

भाई की शादी में अपने जलवे बिखेरती नजर आ रही हैं प्रियंका चोपड़ा। वेडिंग के फंक्शन में उन्होंने जितनी भी आउटफिट को स्टाइल किया। जिसमें वो खूबसूरत नजर आईं। संगीत में भी उन्होंने सबका ध्यान खींचा।
Editorial
Updated:- 2025-02-07, 10:05 IST

प्रिंयका चोपड़ा जिन्हें लोग देसी गर्ल भी कहते हैं। उनके लुक्स के आज भी लोग दिवाने हैं। इसलिए हर कोई उनकी तस्वीरों को देखना और उनके आउटफिट्स को रीक्रिएट करना सबसे ज्यादा पसंद करता है। इस बार तो वो अपने भाई के शादी फंक्शन के लिए अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं, जिसके हर लुक में वो काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। हाल ही में संगीत नाइट का फंक्शन रखा गया। इस फंक्शन के लिए प्रियंका चोपड़ा ने एथनिक आउटफिट को स्टाइल किया। इस लुक में वो काफी खूबसूरत नजर आईं। चलिए आपको बताते हैं इस आउटफिट की खासियत और कैसे उन्होंने इसे स्टाइल किया।

ब्लू कलर के लहंगे में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

Blue colour lehenga

भाई के संगीत नाइट फंक्शन के लिए प्रियंका चोपड़ा ने ब्लू कलर के लहंगे को स्टाइल किया। जिस डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक इंडिया ने डिजाइन किया है, उन्होंने इस लहंगे पर स्वारोवस्की के क्रिस्टल, सीक्वेंस और मोतियों का वर्क किया है। इसके कलर को मिडनाइट ब्लू इसलिए चूज किया गया है, ताकि नाइट पार्टी में ये कलर अच्छा लगे। साथ ही, लुक में एक ग्रेस ऐड हो सके। इसमें प्रियंका चोपड़ा का लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। इस लहंगे के साथ उन्होंने क्रॉप चोली, जिसकी प्लंजिंग नेकलाइन और कंधों को ब्रॉड करके तैयार किया गया है। इसके साथ स्टोन वर्क वाले दुपट्टे को तैयार किया गया है। इससे लहंगा और भी खूबसूरत नजर आ रहा है।

लहंगे के साथ वियर की ये ज्वेलरी

priyanka chopra

इस लहंगे के लुक को और एलीगेंट बनाने के लिए उन्होंने डायमंड की ज्वेलरी को स्टाइल किया। इसमें चोकर सेट, हाथों में ब्रेसलेट, इयररिंग्स और अंगूठी शामिल हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये पूरा नेकलेस सेट काफी एक्सपेंसिव है, जिसे उन्होंने वियर किया है। साथ ही, आउटफिट के साथ भी अच्छा नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: Celebrity Inspired Wedding Look:लहंगे और साड़ी से हो गई हैं बोर, तो इन एथनिक आउटफिट्स को करें ट्राई

प्रियंका चोपड़ा का मेकअप और हेयर स्टाइल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

लहंगे के साथ उन्होंने अपने बालों को ओपन रखा है। इसके लिए उन्होंने हेयर को स्लीक और बीच का पार्टिशन किया है। इसके साथ आंखों को स्मोकी और काजल को बोल्ड करके लगाया है। लिपस्टिक शेड को न्यूड चूज किया है। इस तरह के लुक में वो खूबसूरत नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें: शादी पर सेलिब्रिटी जैसा लुक पाने के लिए एक्ट्रेसेस के इन आउटफिट से लें  इंस्पिरेशन, देखें लुक्स

फंक्शन की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। साथ ही, हर कोई इनके आउटफिट के प्राइस और ज्वेलरी के बारे में पूछते हुए नजर आ रहे हैं। आप चाहें तो संगीत फंक्शन के लिए ऐसे लुक को क्रिएट कर सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram/ Pallav paliwal

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।