
झुमके चेहरे की खूबसूरती को दोगुना करने में बेहद मदद करते हैं। ऐसे में अधिकतर महिलाएं ट्रेडीशनल आउटफिट के साथ एक से एक खूबसूरत झुमके पहनना पसंद करती हैं। अगर आपको भी झुमके पहनने का बहुत शौक है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी लेटेस्ट ऑक्सीडाइज झुमके डिजाइंस के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप किसी भी एथनिक या ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।
आप चाहें तो अपने किसी भी ट्रडिशनल और एथनिक आउटफिट के साथ कुछ इस तरह की लेटेस्ट और डिजाइनर एलिफेंट डिजाइन झुमका भी शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे झुमके आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएंगे।

अगर आप वर्किंग वुमन हैं और ऑफिस में होने वाले किसी भी खास फंक्शन में एथनिक आउटफिट पहनकर जा रही हैं, तो आपने ट्रेडिशनल और एथनिक आउटफिट को गॉर्जियस और अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप इस तरह के बेल शेप पीकॉक डिजाइन झुमका को शामिल कर सकती हैं। ऐसे झुमके आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

अगर आपको भी बदल-बदल कर झुमके पहनने का बहुत शौक है और आप एक से एक झुमके का कलेक्शन अपने पास रखती हैं, तो आप इस तरह के फ्लोरल घुंघरू पैटर्न झुमके भी ट्राई कर सकती हैं। ऐसे झुमके डिजाइंस एथनिक और ट्रेडिशनल दोनों आउटफिट के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं, जो आपके लुक को बेहतर बनाने में भी मदद करेंगे।

आपके लिए इस तरह के सिल्वर पीकॉक डिजाइन झुमका भी एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इसे आप किसी भी त्योहार या फंक्शन के दौरान अपने ट्रेडिशनल और एथनिक आउटफिट के साथ पहनकर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इस तरह के ऑक्सिडाइज्ड झुमके को आप नजदीकी बाजार से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Peacock Design Bangles: हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे इस तरह के पीकॉक बैंगल्स, देखें डिजाइंस
एथनिक और ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ जब तक झुमके ना पहने, तब तक पूरा लुक कम्पलीट नहीं होता है। ऐसे में अब आप अपने लुक को शानदार बनाने के लिए इस तरह के ऑक्सिडाइज ब्लैक मेटल टू लेयर डोम शेप झुमके को शामिल कर सकती हैं। ऐसे झुमके डिजाइंस आपकी खूबसूरती को दोगुना कर देंगे।

यही नहीं अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और अपने एथनिक लुक को बेहतर बनाने के लिए आप इस तरह के पीकॉक डिजाइन ऑक्सीडाइस्ड झुमके भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे झुमके आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएंगे या आप इन्हें नजदीकी बाजार से भी खरीद सकती हैं।
-1769684239559.jpg)
यह भी पढ़ें- Peacock Design Earrings: पीकॉक डिजाइन झुमके आपके चेहरे की बढ़ा देंगे खूबसूरत, देखें डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : PINTEREST/Sandip/ashez/Maheer Naaz/Jothi Shiva
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।