पीरियड्स का समय पर आना महिलाओं की सेहत के लिए बहुत जरूरी है। पीरियड्स डिले होने पर कई तरह की हेल्थ प्रॉबल्म्स हो सकती हैं। हार्मोनल इंबैलेंस या फिर अन्य कई वजहों से पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। अक्सर महिलाएं पीरियड्स ये जुड़ी चीजों को नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन आपको बता दें कि पीरियड का समय पर न आना, पीरियड्स में फ्लो सही न होना, उन दिनों में दर्द अधिक होना, ये सारी बातें महिलाओं की हेल्थ से जुड़े कई संकेत देती हैं। पीरियड्स समय पर न आने या मिस होने का बड़ा कारण पीसीओडी हो सकती है। अक्सर महिलाएं पीरियड्स समय पर न आने की वजह से परेशान हो जाती हैं, लेकिन कुछ आसान उपायों को अपनाकर आप पीरियड्स को नियमित कर सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
खाना खाने के लिए सही तरीका
पीरियड्स समय पर आने के लिए खान-पान सही होना बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट के मुताबिक, शुगर लेवल का भी पीरियड्स पर असर होता है। अगर आपको पीरियड्स नहीं आ रहे हैं, तो ब्लड शुगर लेवल सुधारने की कोशिश करें। इसके लिए, फाइबर, प्रोटीन और फिर कार्ब्स खाएं। मील को इसी ऑर्डर में लें। आपको कुछ ही दिनों में अंतर महसूस होगा।
फिजिकल एक्टिविटी पर दें ध्यान
पीरियड्स को नियमित करने के लिए फिजिकल एक्टिविटी को नियमित करना भी जरूरी है। एक्सपर्ट का कहना है कि आपको इस समय पर कार्डियो नहीं करना है, बल्कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर जोर देना है।
कोर्टिसोल को बैलेंस करें
पीरियड्स को मैनेज करने के लिए स्ट्रेस लेवल का कम होना जरूरी है। जब आप अधिक तनाव में होती हैं, तो शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने लगता है। जिसका असर पीरियड्स पर होता है। कोर्टिसोल हार्मोन को मैनेज करने के लिए रोज सुबह 15 मिनट सूरज की रोशनी में बैठें। 10 सूर्यनमस्कार करें। आपको कुछ ही दिनों में अंतर महसूस होगा।
यह भी पढ़ें- पीरियड्स के दर्द में आराम पहुंचाएंगे एक्सपर्ट के बताए ये 5 टिप्स
लिवर को डिटॉक्स करें
लिवर में टॉक्सिन्स जमा होने पर पीरियड्स प्रभावित होते हैं। इसलिए, लिवर को डिटॉक्स करने पर ध्यान दें। इसके लिए डाइट में क्रूसिफेरस और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। इनमें विटामिन बी6 अधिक मात्रा में होता है, जो लिवर के लिए अच्छा माना जाता है।
यह भी पढ़ें- Period Remedies: रोज भिगोकर खाएं काली किशमिश, पीरियड्स से जुड़ी सारी परेशानियां होंगी दूर
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों