आजकल का हमारा लाइफस्टाइल ऐसा हो गया है कि लगभग हर कोई किसी ना किसी बीमारी से परेशान ही रहता हैं। इसलिए हम हेल्दी रहने के लिए तमाम तरह के उपाय अपनाते रहते हैं। यूं तो हम अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल कर कई रोगों से बचाव कर सकते हैं। इसलिए अपनी रूटीन में सुबह-शाम एक्सरसाइज को शामिल करना बेहद जरूरी हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं जिसे सिर्फ 1 मिनट करने से आप 4 रोगों से आसानी से बच सकती हैं। जी हां हम जीभ को तालु पर लगाकर एक्सरसाइज करने के जबरदस्त फायदों के बारे में बता रहे हैं। आइए जानें जीभ को सिर्फ 1 मिनट तालु पर लगाकर सांस लेने आपको कौन से 4 फायदे पा सकती हैं। लेकिन सबसे पहले हम इस एक्सरसाइज को करने के तरीके के बारे में जान लेते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सावधान! ज्यादा नमक खाएंगी तो चेहरे पर तेजी से झुर्रियां आ जाएंगी
जिन महिलाओं का पेट हमेशा खराब रहता है और डाइजेशन संबंधी समस्याओं जैसे कब्ज, एसिडिटी और गैस से परेशान रहती हैं, उन्हें अपने रूटीन में इस एक्सरसाइज को शामिल करना चाहिए। इसे करने से धीरे-धीरे आपको डाइजेशन मजबूत होता है और आप पेट संबंधी बीमारियों से बची रह सकती हैं।
अगर आप चेहरे की झुर्रियों से छुटकारा पाना चाहती हैं तो रोजाना इस एक्सरसाइज को करें। जी हां रोजाना 1 मिनट तक लगातार जीभ को तालु से लगाने से चेहरे की झुर्रियां और दाग-धब्बे खत्म हो जाएंगे। क्योंकि इस एक्सरसाइज से चेहरे की मसल्स की एक्सरसाइज होती है। इससे चेहरे की झुर्रियां खत्म हो जाती है।
जिन महिलाओं को सोते समय सांस लेने में परेशानी होती है उन्हें रोजाना इस एक्सरसाइज को जरूर करना चाहिए। इस एक्सरसाइज से सांस लेने में आ रही समस्या दूर होती है। और हार्ट रोगियों के लिए भी यह एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद होती है।
इसे जरूर पढ़ें: चेहरे की झुर्रियों बढ़ाता है आपके तकिये का कॉटन कवर
इस एक्सरसाइज को करने से आप तनाव से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं। जी हां यह आसान-सा तरीका आपके नर्वस सिस्टम को नेचुरल तरीके से सुधारने में काफी हेल्प करता है, साथ ही यह शरीर के तनाव से छुटकारा पाने में भी बहुत फायदेमंद है।
इस एक्सरसाइज को चार बार दोहराना चाहिए। अगर आप यह एक्सरसाइज रोजाना दो से तीन महीने लगातार करेंगी तो निश्चित रूप से आपको अपनी बॉडी में कई तरह के बदलाव दिखाई देंगे। ऐसा रोजाना करने से ना सिर्फ आपका डाइजेशन ठीक रहता है बल्कि आपके ब्लड प्रेशर को भी धीमा करता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।