ऑफिस की थकान दूर करने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

आजकल लोगों पर काम का प्रेशर इतना ज्यादा है कि वह घर आने के बाद भी परेशान और बहुत ही मुरझाए हुए दिखते हैं। हालांकि, आप इन टिप्स की मदद से ऑफिस की थकान दूर कर सकते हैं।

 
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2023-12-20, 11:58 IST
how to deal with office fatigue

Office Fatigue:कंपटीशन के जमाने में काम का बोझ लोगों के दिमाग पर इस कदर हावी है कि वह तनाव ग्रस्त हो जाते हैं। कई बार लोग ऑफिस से घर आने के बाद भी बेजान, थके हुए, मुरझाए नजर आते हैं। दिल चाहता है कि कुछ ऐसा हो जिससे सुकून महसूस कर सकें। क्या आप भी ऐसा ही महसूस करते हैं? आपको भी कई बार बेचैनी महसूस होती? अगर हां तो आप एक्सपर्ट के बताएं कुछ टिप्स की मदद ले सकते हैं, जिससे आप तनाव को कम कर सकें और खुद को रिलैक्स कर सकें। आईए जानते हैं ऑफिस की थकान दूर करने के लिए क्या करना चाहिए। इस बारे में जानकारी दे रही हैं हेल्थ एक्सपर्ट नुपूर रोहातगी

ऑफिस की थकान कैसे दूर करें

work stress

  • काम खत्म करने के बाद खुद को रिलैक्स करना काफी जरूरी होता है और खुद को रिलैक्स करने का जो सबसे बेहतरीन तरीका है वह है डीप ब्रीदिंग। इससे आप नेगेटिव चीजों को आउट करते हैं और पॉजिटिव चीजों को इन करते हैं। इसकी मदद से मानसिक तनाव से लेकर शारीरिक थकान सब कुछ दूर हो जाती है। ऐसे में आप जब भी ऑफिस से घर आए, 10 मिनट निकाल कर डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। इसे मन शांत होगा और शरीर एक्टिव बना रहेगा। (सांसों की मदद से घटाएं पेट की चर्बी)
  • अक्सर घर आकर भी कुछ लोग फोन में घुसे रहते हैं। ऑफिस से ही जुड़ी चीजें करते हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। अपने खाली टाइम में दोस्तों से बातचीत करें। अपने परिवार वालों के साथ बैठें। उनसे अपनी बातें साझा करें, उनकी बातों को सुनें इससे तनाव रिलीज होता है। हंसी मजाक से आप खुद को रिलैक्स कर पाते हैं। इससे हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है।
  • खुद को रिलैक्स करने के लिए डिजिटल चीजों से हटकर किताबें और अखबारों के लिए वक्त निकाले। रीडिंग करने से आपका माइंड रिलैक्स होता है। थकान दूर होती है और आपका ज्ञान भी बढ़ता है।

यह भी पढ़ें-इन गलत आदतों की वजह से खोखली हो जाती हैं हड्डियां

How can I reduce fatigue at work

  • आर्ट थेरेपी भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, जब आप रंगों की दुनिया में वक्त बिताते हैं तो इसे सकारात्मकता बढ़ने लगती है। सेल्फ कॉन्फिडेंस बूस्ट होता है। कुछ नया करने से खुशी मिलती है और इससे मानसिक थकान तो दूर होना तय है।
  • शारीरिक रूप से थकान दूर करने के लिए आप जिम , एक्सरसाइज जरूर करें। इससे भी स्ट्रेस हार्मोन कम होता है, शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन सही होता है। पॉजिटिविटी का एहसास होता है। (थकावट महसूस होने की ये है असली वजह)

यह भी पढ़ें-इन कारणों से पीरियड्स में जरूरत से ज्यादा थकान होती है आपको

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP