आज के समय में लोग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। इनमें से एक हाई ब्लड प्रेशर भी है। हाई ब्लड प्रेशर को कुछ लोग हाइपरटेंशन के नाम से भी जानते हैं। इस समस्या में आर्टरीज पर ब्लड का प्रेशर बढ़ जाता है। प्रेशर बढ़ने के कारण आर्टरीज में ब्लड का फ्लो बनाए रखने के लिए दिल को ज्यादा काम करना पड़ता है।
इस समस्या के मुख्य कारणों में खान-पान की गलत आदतें, स्ट्रेस, नींद की कमी और शरीर में सोडियम की ज्यादा मात्रा शामिल हैं। इससे सिरदर्द, चक्कर आना, थकान, दिल की धड़कन का बढ़ना आदि जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
आमतौर पर, लोग इसे हल्के में लेते हैं, लेकिन हाई ब्लड प्रेशर एक गंभीर समस्या है, यह स्ट्रोक से लेकर किडनी की खराबी और हार्ट फेलियर तक का कारण बन सकती है। इसलिए, इसे कंट्रोल करने के उपायों के बारे में सोचना चाहिए।
अगर आप भी हाई ब्लड प्रेशर से परेशान हैं, तो इसे कंट्रोल करने के लिए किचन में मौजूद लहसुन को डाइट में शामिल करें। लहसुन बीपी को कंट्रोल करने में आपकी मदद कैसे कर सकता है? इसके बारे में डाइट सॉल्यूशन की न्यूट्रिशनिस्ट पारुल पटनी बता रही हैं। एक्सपर्ट का कहना है, ''हाई बीपी से परेशान लोगों की आर्टरीज समय के साथ सख्त हो जाती हैं और उनमें इंफेक्शन और सूजन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में लहसुन आपके काम आ सकता है।''
इसे जरूर पढ़ें:हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं ये आयुर्वेदिक टिप्स
कच्चा लहसुन हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए बेस्ट तरीकों में से एक है। कच्चा लहसुन एलीनेज को एक्टिव करता है। यह एक ऐसा एंजाइम है, जो एलीन को एलिसिन में बदलता है। हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों को सुबह खाली पेट 2 लहसुन की कलियां पानी के साथ खानी चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें:हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए ये 1 फूड खाएं
आप भी लहसुन को डाइट में शामिल करके हाई बीपी को कंट्रोल कर सकते हैं। लेकिन, इसे लेने से पहले एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें और अपनी दवाओं को लेना जारी रखें। अगर आपको भी हेल्थ से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।