गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपना पूरा ध्यान रखना चाहिए। उन्हें हर उस बात का ख्याल रखना चाहिए जिससे उनका और उनके होने वाले बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा बना रहे। इनमें कई छोटी-बड़ी बातें आती जिनका गर्भवती महिला को बहुत ध्यान रखना पड़ता है। इसमें न सिर्फ खान-पान आता है बल्कि रहन-सहन भी शामिल होता है। गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला को अपने घर वास्तु में कुछ बदलाव करना चाहिए। गर्भवती महिला को अपने बेडरूम में कुछ बदलाव करना चाहिए, क्योंकि इसका सीधा असर आपके होने वाले बच्चे पड़ता है।
इसे जरूर पढ़ें: गर्भवती महिलाओं के लिए खास हैं ये ऐप
ऐसा माना जाता है कि घर में वास्तु शास्त्र के हिसाब से अगर कुछ चीजों में बदलाव किया जाए तो महिला और बच्चे के भविष्य के लिए शुभ होता है। वास्तु के अनुसार गर्भवती महिला को उसके आसपास रखी चीजों का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव मां और होने वाले बच्चे पर सबसे ज्यादा पड़ता है। तो आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपने बेडरूम में क्या-क्या रखना चाहिए।
सफेद रंग को शांति और अच्छी हेल्थ का प्रतीक माना जाता है। इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान अपने बेडरूम में सफेद रंग की कोई तस्वीर या शो-पीस भी लगाएं।
चूंकि तांबा बुरी नजर और नेगेटिविटी को दूर कर पॉजिटिविटी बढ़ाता है इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान अपने कमरे में तांबे की धातु से बनी कोई एक वस्तु जरूर रखें।
प्रेग्नेंट महिला को अपने कमरे में श्रीकृष्ण के बाल रूप की फोटो जरूर लगानी चाहिए। साथ ही, ऐसी कोई फोटो भी लगा सकती है जिसे देखकर आपको खुशी मिलती हो। ऐसी फोटो मां और होने वाले बच्चे के मानसिक विकास के लिए शुभ माना जाता है।
गर्भवती महिला को अपने बेडरूम में हल्की नीली या वायलेट रंग की लाइटें लगवानी चाहिए। इसका प्रेग्नेंट महिला पर सकारात्मक असर भी पड़ता है और इससे नींद भी अच्छी आती है। प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए स्टाइलिंग टिप्स पढ़ें।
ऐसा माना जाता है कि मोर पंख से सकारात्मक ऊर्जा आती है। कमरे में मोर पंख रखना मां और होने वाले बच्चे के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसलिए प्रेग्नेंट महिला को अपने बेडरूम में मोर पंख जरूर रखना चाहिए।
गुलाबी रंग खुशी और आनंद का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में गर्भवती महिला को अपने बेडरूम में पिंक कलर की कोई बड़ी-सी तस्वीर लगानी चाहिए। इससे आपके चारों ओर सकारात्मकता बनी रहेगी। पढ़ें प्रेग्नेंसी टाइम पर क्या खाने से बच्चा होगा हेल्दी।
बेडरूम में छोटे बच्चों की फोटोज जरूर लगाएं। इससे गर्भवती महिला हमेशा पॉजिटिव रहती हैं और होने वाला बच्चा भी हेल्दी रहता है। इसके अलावा इन बात का विशेष ध्यान रखें कि कमरे में कोई भी नेगेटिव फोटो ना लगाएं। प्रेग्नेंसी में बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह स्टाइलिश लुक के लिए पढ़ें।
इसे जरूर पढ़ें: प्रेग्नेंट वुमेन के खाने-पीने के सारे सवालों का जवाब
पीले चावलों को शुभ माना जाता हैं। चावल मां लक्ष्मी और पीला रंग भगवान विष्णु को अतिप्रिय हैं। वास्तु के अनुसार गर्भवती महिला के कमरे में पीले चावल रखना शुभ होता है। ऐसे में प्रेग्नेंट महिला के कमरे में पीले चावल रखने से मां और होने वाले बच्चे पर किसी तरह की नेगेटिविटी का असर नहीं होता है। इसके साथ ही मां और बच्चे पर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ये 3 चीजें गर्भवती महिलाएं जरूर खाएं।
Photo courtesy- (Live Science, Accessories4babies, Brain Remind, akanshasharma719.blogspot.com, Patrika, Amazon.in)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।