गर्मियों के मौसम में बाजार में फलों की कई वैराइटी आ जाती हैं। आम, तरबूज, खीरा, ककड़ी, लीची और खरबूजा इस मौसम के सबसे खास फलों में से एक हैं। यह सभी फल जूसी होते हैं और इनमें स्वाद, मिठास के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। सबसे पहले इस मौसम में तरबूज और खरबूजा नजर आता है। दोनों ही फलों का अलग-अलग स्वाद होता है। दोनों ही फल में वॉटर कंटेंट भी खबू होता है। डिहाइड्रेशन जैसी प्रॉब्लम में दोनों ही फल काफी असरदार होते हैं। तरबूज और खरबूज दोनों ही फल बीजदार भी होते हैं और इनके बीजों के भी कई फायदे होते हैं।
हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि तरबूज के बीज के क्या फायदे होते हैं। मगर, आज हम आपको बताएंगे कि खाने में बेहद स्वादिष्ट और मीठे खरबूजे के बीज भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इन बीजों को ड्राय फ्रूट्स की संज्ञा दी गई हैं। बाजार में यह बीज मेहंगे दामों में मिलते हैं। मगर, आप चाहें तो घर पर ही इसके बीज को सुखा कर स्टोर कर सकती हैं। यह बीज खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके फायदे।
इसे जरूर पढ़ें: समर सीजन में ज्यादा खाएंगी वॉटर मिलन तो हो जाएंगी इन बीमारियों की शिकार
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम है तो आपको खरबूजे के बीज खाने चाहिए। खबरबूजे के बीच में भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है। अगर आप आधी मुट्ठी खरबूजे के बीज रोज खाती हैं तो आपका ब्लड प्रेशर हमेशा कंट्रोल में रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें: Weight Loss Tips: गर्मियों में भिंडी खाएं, तेजी से वजन घटाएं और सुंदर बन जाएं
खरबूजे की बीज आंखों की रौशनी के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इसमें विटामिन ई और बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है आंखों की रौशनी के लिए बहुत ही अच्छा होता है। अगर आपकी आंखें कमजोर हैं तो नियमित इसके सेवन से आपकी आंखों की रौशनी पर असर पड़ेगा।
बालों की सेहत के लिए भी खरबूजा काफी सेहतमंद होता है। इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। बालों को सबसे ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होती है। इससे बालों की ग्रोथ पर असर पड़ता है साथ ही हेयर फॉल रुक जाता है। आप इन बीजों का हेयर मास्क भी लगा सकती हैं। बालों के साथ यह आपकी नाखूनों की सेहत के लिए भी अच्छा होता है।
खरबूजे के बीज में इतने सारे पोषक तत्वों के साथ-साथ विटामिन सी भी होता है। इसके रोजाना सेवन से आपके खून में मौजूद व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ जाती हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी पावर बढ़ जाती हैं।
प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने खान-पान पर बहुत ध्यान देना होता। गर्भवती महिलाओं अपनी डाइट में फोलेट की अच्छी मात्रा को शामिल करना होता है और खरबूजे की बीज इसका सबसे अच्छा स्रोत हैं। यह शरीर में सोडियम की मात्रा को कम करके प्रेग्नेंट महिलाओं में वॉटर रिटेंशन की परेशानी को दूर करते हैं।
खरबूजे के बीज आप सब्जियों और मिठाइयों मे मिला कर खा सकती हैं। इन बीजों के कारण शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह अच्छे से होता है। इस वजह से ब्रेन में मौजूद टिशूज भी रिलैक्स रहते हैं और आपको तनाव नहीं होता।
अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आप जो आहर लेते हैं उनमें ओमेगा-3 की मात्रा न के बराबर ही होती हैं। मगर, खरबूजे का बीज ओमेगा-3 का अच्छा स्रोत है। अगर आप रोज इसका सेवन करती हैं तो आपके दिल की सेहत बहुत मजबूत रहेगी। इसके सेवन से आप दिल से जुड़ी बीमारियों से भी दूर रहेंगी।
खरबूजे के बीज अपकी बॉडी में पीएच लेबल को भी मेंटेन करके रखेंगे। इससे आपको कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्या से राहत मिल जाएगी। इसलिए आपको अपने आहार में रोज ही खरबूजे के बीजों को शामिल करना चाहिए।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।