आज के समय में लोग खुद को अधिक फिट और हेल्दी रखने के लिए तरह-तरह की डाइट फॉलो करते हैं। इन्हीं में से एक है ग्लूटेन फ्री डाइट। इसे वेट लॉस के लिए काफी अच्छा माना जाता है। साथ ही इससे आपके पाचन तंत्र पर भी अच्छा असर पड़ता है और आप अधिक एनर्जेटिक भी फील करते हैं। शायद यही वजह है कि अब दुनियाभर में लोग ग्लूटेन फ्री डाइट लेना पसंद करने लगे हैं। हालांकि, ग्लूटेन फ्री डाइट लेना किसी नई दुनिया में कदम रखने से कम नहीं है, क्योंकि आप सिर्फ आटा, मैदा या ब्रेड आदि का ही परहेज करना शुरू नहीं करते, बल्कि आप अपने हर फूड आइटम के लेबल को स्कैन करने लग जाते हैं।
पूरी तरह से ग्लूटेन फ्री होना किसी की भी लाइफ में एक बड़ा बदलाव है और इस दौरान अक्सर लोग कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उन्हें फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको ग्लूटेन फ्री डाइट फॉलो करते समय की जाने वाली कुछ ऐसी ही मिसटेक्स के बारे में बता रही हैं, जिनसे आपको वास्तव में बचना चाहिए-
सिर्फ पैकेज्ड ग्लूटेन-फ्री फूड्स लेना
जब लोग ग्लूटेन फ्री डाइट फॉलो करते हैं तो उस दौरान पैकेज्ड ग्लूटेन-फ्री फूड्स को खाना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन ये पैकेज्ड फूड आइटम्स काफी महंगे हो सकते हैं और अक्सर उनमें फाइबर, आयरन और बी विटामिन की कमी होती है। इससे आपकी जेब पर भी अतिरिक्त जोर पड़ता है, वहीं दूसरी ओर शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी हो जाती है। पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए दाल, बाजरा, शकरकंद और पत्तेदार साग जैसे ग्लूटेन-फ्री विकल्पों को शामिल करें।
यह भी पढ़ें:इस चाय से आपकी चार समस्याएं हो सकती है ठीक
सॉस और मसालों को सुरक्षित मानना
अक्सर जब लोग ग्लूटेन फ्री डाइट लेते हैं तो उस दौरान सिर्फ गेंहू या मैदा से परहेज करते हैं। लेकिन इसके अलावा वे अन्य चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं। जबकि सॉस और कुछ मसालों में भी छिपे हुए ग्लूटेन हो सकते हैं। सोया सॉस, टेरीयाकी सॉस, ग्रेवी या यहां तक कि सलाद ड्रेसिंग में मौजूद ग्लूटेन आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप ग्लूटेन फ्री अल्टरनेटिव जैसे होममेड ड्रेसिंग का सेवन करें।
क्रॉस-कॅन्टिमेशन की अनदेखी करना
ग्लूटेन फ्री डाइट पर लोग अक्सर लेबल को तो चेक करते हैं, लेकिन क्रॉस-कॅन्टिमेशन की अनदेखी कर देते हैं। हालांकि, ग्लूटेन फ्री डाइट सिर्फ इस बारे में नहीं है कि आप क्या खाते हैं बल्कि इस बात भी कि इसे कैसे तैयार किया जाता है। एक ही टोस्टर, कटिंग बोर्ड का उपयोग करना आपके भोजन में ग्लूटेन ला सकता है। इसलिए, अगर आप ग्लूटेन फ्री डाइट पर हैं तो अपने रसोई घर में ग्लूटेन-फी एरिया सेट करें।
यह भी पढ़ें:सर्दियों में रोज गाजर का जूस पीने से क्या होता है?
न्यूट्रिशनल बैलेंस को लेकर गड़बड़ करना
ग्लूटेन फ्री डाइट फॉलो करते समय की जाने वाली यह एक आम गलती है। जब लोग ग्लूटेन फ्री डाइट पर होते हैं तो उनका पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ ग्लूटेन पर ही होता है। उस दौरान वे अक्सर अनजाने में न्यूट्रिशन की अनदेखी कर सकते हैं, जिससे उनके शरीर में फाइबर, आयरन और विटामिन बी आदि की कमी हो सकती है। इसलिए, ग्लूटेन फ्री डाइट भी इस तरह से फॉलो करें कि शरीर में न्यूट्रिशन की कमी ना हो। इसके लिए आप अपनी डाइट में नट्स, बीज, बीन्स, पत्तेदार साग और फोर्टिफाइड ग्लूटेन-फ्री प्रोडक्ट का सेवन कर सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों