Heavy Hips Remedies | क्या आप अपने शरीर के कुछ हिस्सों में मोटापे से परेशान हैं? क्या आपको कूल्हे और जांघों की जमा चर्बी की वजह से शर्मिंदा होना पड़ता है? क्या आप हैवी हिप्स की वजह से अपनी पसंद के कपड़े भी नहीं पहन पाती हैं? क्या आपकी सबसे फेवरेट ड्रेस आपके इस बढ़े हुए हिस्से की वजह से आपको फिट नहीं आती है?
अगर आप उनमें से हैं जिनके लिए इन सभी सवालों का जवाब हां है तो अब आपको अपने शरीर के कूल्हों की जिद्दी चर्बी को कम करने की जरूरत है।
दरअसल कूल्हे के पास जमा चर्बी अक्सर कूल्हों को बाहरी रूप से बढ़ा हुआ दिखाती है। इसके परिणामस्वरूप आप जब भी फिटिंग के कपड़े पहनती हैं तो ये दिखने में अटपटे लगते हैं। कूल्हे की चर्बी को कम करने से पहले आपको इसके कारणों को जानने की जरूरत होती है और इसे कम करने के कुछ उपाय आजमाने की आवश्यकता है।
आइए गोयल मेडिकल सेंटर की गायनाकोलॉजिस्ट डॉ मीनू गोयल से जानें किस वजह से आपके कूल्हे में जिद्दी चर्बी जम जाती है और इससे छुटकारा पाने के आसान उपाय क्या हैं।
मुख्य रूप से महिलाओं के कूल्हे वाले हिस्से में चर्बी जमा होने के कई कारण होते हैं। आइए उनके बारे में आपको बताते हैं।
दिनभर एक ही स्थान पर बैठे रहना और दिन के कई घंटे वर्कआउट न करना आपके शरीर के कुछ मुख्य हिस्सों में जमा चर्बी का कारण हो सकता है। इन स्थानों में आपके कूल्हे मुख्य हैं जिसमें चर्बी सबसे पहले जम जाती है।
घंटों तक एक ही स्थान पर बैठे रहने से शरीर में वसा जमा हो सकता है और व्यायाम न करने पर वसा ऊर्जा में परिवर्तित नहीं हो पाता है जो बढ़े हुए कूल्हों का कारण बनता है।
इसे जरूर पढ़ें: हिप्स पर जमी चर्बी से शरीर लगने लगा है बेडौल, तो प्लस साइज महिलाएं करें ये एक्सरसाइज
शरीर में कुछ ऐसे हार्मोन्स हैं जिनके संतुलित न होने की वजह से आपके शरीर में मोटापा बढ़ने लगता है और कूल्हों में चर्बी एकत्रित होने लगती है। उनमें से एक है थायराइड हार्मोन। इसकी अनुचित कार्यप्रणाली शरीर के चयापचय को कम कर देती है, जिसके शरीर कम ऊर्जावान नजर आने लगता है और वसा ज्यादा एकत्रित हो जाता है।
महिलाओं में प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन हार्मोन के असंतुलन की वजह से भी कूल्हे की चर्बी बढ़ने लगती है।
कई बार मेनोपॉज़ के समय भी शरीर के कूल्हे वाले हिस्सों की चर्बी बढ़ने लगती है और वजन भी बढ़ जाता है। दरअसल मेनोपॉज़ के समय होने वाले हार्मोनल बदलाव ही कूल्हे की बढ़ती चर्बी का कारण हो सकता है।
कूल्हे की चर्बी कम करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को जोड़ने और काम करने के साथ अपनी लाइफ स्टाइल में भी बदलाव ला सकती हैं। कुछ ख़ास एक्सरसाइज भी आपकी इस समस्या से छुटकारा दिला सकती हैं। आइए आपको बताते हैं कूल्हे की चर्बी कम करने के उपाय।
यह एक ऐसी एक्सरसाइज है जो कूल्हे की चर्बी को एक महीने से भी कम समय में घटाने में मदद कर सकती है।
आप भले ही दिन-रात एक्सरसाइज करें और कूल्हे की चर्बी घटाने के लिए मेहनत करें, लेकिन अगर आप खान-पान ठीक नहीं रखती हैं तो चर्बी कम नहीं हो सकती है। इसलिए अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए आप कम कार्ब्स वाली डाइट लें, शराब का सेवन न करें और मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम डाइट में शामिल करें।
इसे जरूर पढ़ें: पेट, टांगों और हिप्स की चर्बी को कम करती हैं ये 3 एक्सरसाइज, लेटे-लेटे सिर्फ 10 मिनट करें
वॉटर रिटेंशन वजन बढ़ने पर भी असर डालता है। यदि आप शरीर को हाइड्रेट नहीं रख पाती हैं तो यह आपके शरीर के कुछ हिस्सों में चर्बी के जमने का कारण बन सकता है। मुख्य रूप से कम पानी पीना आपके कूल्हे के क्षेत्रों में जमा चर्बी का कारण बन सकता है। ऐसे में आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है और शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी माना जाता है।
अगर आप भी कूल्हे की जिद्दी चर्बी से छुटकारा पाना चाहती हैं तो यहां बताए आसान उपायों को आजमाएं। इन उपायों से आप एक महीने या उससे भी कम समय में कूल्हे की चर्बी को कम कर सकती हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।