हमारे शरीर के सबसे जरूरी ऑर्गन्स में से एक लिवर माना जा सकता है। लिवर के साथ दिक्कत यह होती है कि एक बार इसमें कुछ गड़बड़ी शुरू हो गई, तो शरीर के कई अन्य फंक्शन्स में भी दिक्कत होने लगेगी। लिवर की कोई भी बीमारी अगर शुरू हो रही है, तो उसके पहले आपका शरीर आपको धीरे-धीरे संकेत देने लगेगा। लिवर शरीर के ऐसे हिस्से में मौजूद होता है जहां जरा सी भी जलन या दर्द आपके पेट, आंतों और दाहिनी तरफ के हिस्से पर असर डाल सकती है।
लिवर का सबसे जरूरी फंक्शन होता है हमारे शरीर में बाइल जूस को बनाना जिससे न्यूट्रिएंट्स जैसे फैट्स और विटामिन ठीक तरह से डाइजेस्ट हो सकें। अगर यही काम किसी वजह से अटकता है, तो फैटी लिवर डिजीज हो जाती है। इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने फोर्टिस हॉस्पिटल आनंदपुर (कोलकाता) के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डिपार्टमेंट के असोसिएट कंसल्टेंट डॉक्टर तुहिन मित्रा से बात की। उन्होंने हमें बताया कि यह सबसे कॉमन लिवर डिजीज है जिस पर अगर ध्यान ना दिया गया, तो आगे चलकर यह बहुत सीरियस हेल्थ कंडीशन बन जाती है।
यह नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज है। जैसा कि नाम है यह बिल्कुल वैसा ही है कि लिवर के इर्द-गिर्द फैट्स बहुत जम जाते हैं। इसके कारण बाइल जूस ठीक से नहीं बन पाता और आपके लिवर को एक्स्ट्रा काम करना पड़ता है। इस हेल्थ कंडीशन से अधिकतर लोग परेशान हैं।
इसे जरूर पढ़ें- स्किन पर इस तरह का पिगमेंटेशन हो सकता है लिवर की बीमारी का संकेत, जानें क्यों
फैटी लिवर होने का सबसे अहम कारण है अल्कोहल का सेवन। जो लोग ज्यादा अल्कोहल पीते हैं उनका लिवर इस समस्या से ज्यादा परेशान हो सकता है। कुछ मामलों में यह तम्बाकू और अनडाइल्यूटेड स्पिरिट्स या दवाओं के कारण भी हो सकता है।
इसके साथ ही, यह बीमारी ऐसे लोगों को भी हो सकती है जो अल्कोहल नहीं लेते और इस केस को Non-alcoholic Fatty Liver Disease (NAFLD) कहा जाता है। यह इन्फेक्शन, जेनेटिक्स, टाइप 2 डायबिटीज, ओवरवेट, एक्स्ट्रा फैट आदि बहुत सी चीजों के कारण हो सकती है। कई बार ट्राइग्लिसराइड्स जैसी समस्या के कारण लिवर फैट बढ़ जाता है।
अगर यह अल्कोहल की वजह से नहीं है, तो लिवर को मूलभूत कोई नुकसान ना हुआ हो ऐसा मुमकिन है। इस मामले में लिवर की सूजन और अन्य तरह का डैमेज तब शुरू होता है जब फैटी लिवर को कम करने के लिए कुछ नहीं किया जाता। इस कंडीशन को Non-alcoholic Steatohepatitis (NASH) कहा जाता है।
डॉक्टर तुहिन मित्रा के मुताबिक, अगर फैटी लिवर परेशान कर रहा है, तो लाइफस्टाइल को बदलना बहुत जरूरी है। ऐसे में आपको सही मात्रा में खाना-पीना करना होगा। अपने वजन का ध्यान रखना होगा, बहुत ज्यादा अल्कोहल पीना बंद करना होगा।
ऐसे मामले में सबसे पहले आपको अपना वजन कम करने की जरूरत है। अगर किसी को फैटी लिवर की समस्या है, तो उसे कम से कम 7% बॉडी वेट कम करना होगा। इस वेट लॉस और एक्टिविटी का असर शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट्स पर होगा जिससे लिवर की समस्या ठीक होने लगेगी। अगर कोई और बीमारी है जिसकी वजह से वेट लॉस मुमकिन नहीं है, तो आप एक बार किसी डाइटीशियन से भी कंसल्ट करें जो आपको सही फिटनेस रिजीम बनाकर दे।
आपको अपनी डाइट में फ्रूट्स और सब्जियों को शामिल करना होगा। इसमें खासतौर पर हरी पत्तेदार सब्जियां खाना जरूरी है। हाई फाइबर फूड्स जैसे दाल, ओटमील, नट्स आदि बहुत जरूरी है। विटामिन-ई से भरपूर फूड्स भी खाए जा सकते हैं जैसे राई, एवोकाडो, ऑलिव ऑयल, नट बटर और मछली।
इसे जरूर पढ़ें- लिवर के लिए वरदान हैं ये फू्ड्स, जरूर बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा
अगर आपको फैटी लिवर की समस्या परेशान कर रही है, तो इन चीजों को अवॉइड करना बहुत जरूरी है-
फैटी लिवर की समस्या होने पर डायबिटीज मैनेजमेंट भी बहुत जरूरी है। आपको अपना ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रखना होगा और सही डाइट करनी होगी।
कोशिश करें कि रिपोर्ट आने पर अपना फुल चेकअप करवाएं और डॉक्टर के मुताबिक ही हेल्थ प्लान लें।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।