इस तरह खाएंगे आलू तो नहीं बढ़ेगा वजन, बस जान लें खाने का सही तरीका

गलत तरीके से आलू का सेवन करने से वजन बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इसे खाने का सही तरीका।

 
  • Shilpa
  • Editorial
  • Updated - 2022-04-19, 15:50 IST
eating potatoes in right way tames weight gain m

भारतीय खाने में आलू का अधिक मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है। घर का खाना हो या बाहर का खाना आलू का उपयोग लगभग हर तरह की डिश और सब्जी में किया जाता है। जैसे समोसा, आलू टिक्की, पकोड़े, कटलेट, आलू का परांठा और वड़ा पाव आलू के बिना बन ही नहीं सकते हैं। अधिकतर लोगों को लगता है कि आलू का ज्यादा सेवन करने से मोटापा बढ़ सकता है। जिसकी वजह से बहुत से लोग आलू खाने से परहेज करते हैं। यह हकीकत या मिथ इस बारे में हमने फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा से बात की उन्होंने बताया है आलू खाने से मोटे हो जाएंगे यह बिल्कुल गलत है। अगर आप आलू को सही तरीके से खाएंगी तो आपका वजन नहीं बढ़ेगा। आइए जानते हैं आलू खाने का सही तरीका जिससे आप रहेंगी हेल्दी।

क्या आलू खाने से वजन बढ़ता है

do potatoes make you gain weight ()

आलू से बने व्यंजन न केवल स्वादिष्ट बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार आलू में सोडियम, फाइबर, विटामिन-सी और बी, पोटेशियम होते हैं। जिससे साफ पता चलता है कि आलू स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। वहीं कुछ लोगों को लगता है कि आलू का सेवन करने से शुगर लेवल बढ़ जाता है। लेकिन यह पूरी तरह से सही नहीं है। आलू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है जिसका अधिक मात्रा में सेवन करने से शुगर लेवल बढ़ जाता है। वहीं इसका अधिक सेवन करने से वजन भी बढ़ता है। अगर आप 100 ग्राम आलू का सेवन करते हैं तो इससे आपका वजन नहीं बढ़ता है। 100 ग्राम आलू में 16 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। जिसे आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं।

आलू को क्यों माना जाता है अनहेल्दी

आलू में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है जिसे शरीर को एनर्जी मिलती है। लेकिन हमारे घरों में आलू को जिस तरह से बनाया जाता है उससे वजन बढ़ता है। जैसे आलू का पराठा, चिप्स, आलू के पकोड़े और डीप फ्राई आलू, इसी वजह से इसे अनहेल्दी माना जाता है। हालांकि आप इसे सही तरीके से खाएंगी तो आपका वजन नहीं बढ़ेगा। (आलू खाने फायदे)

इसे जरूर पढ़ेःआलू खाते समय ना करें यह गलतियां, सेहत को होगा भारी नुकसान

आलू खाने का सही तरीका

potato

  • पहला तरीका- अगर आप आलू का परांठा खाती है तो इसकी जगह आप स्टफ आलू रोटी का सेवन कर सकती हैं। इससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा।
  • दूसरा तरीका- तला हुआ और मसालेदार आलू का सेवन करने से बचना चाहिए। इसकी जगह आप सरसो के तेल में आलू की सब्जी बनाकर खा सकती हैं।
  • तीसरा तरीका- आलू को फ्राई करने की जगह आप आलू को उबालकर काली मिर्च, नमक छिड़ककर सेवन कर सकती हैं।
  • चौथा तरीका- अगर आपको ब्रेड सैंडविच खाना बेहद पसंद है तो आप इसमें उबले आलू को स्टफिंग के रूप में यूज सकती हैं।
  • पांचवा तरीका- आलू स्कैन्स में फ्रेंच फ्राइज, पकोड़े की जगह आप उबले हुए आलू और दही में चार्ट मसाला मिलाकर खा सकती हैं। इसे लंबे समय तक पेट भी भरा रहता है। (वजन कम करने के टिप्स)

आलू खाने के फायदे

आलू खाने से शरीर के एनर्जी मिलती है। इसके अलावा इसका सेवन करने से मुंह के छाले भी ठीक हो जाते हैं। आलू में मौजूद अमीनो एसिड और ओमेगा 3 सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। रोजाना एक आलू का सेवन करने से शरीर में विटामिन-बी और सी की मात्रा सही बनी रहती है। (इस तरह से कम करें वजन)

आलू में विटामिन-सी और बी, कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, फाइबर पाया जाता है। जो कि सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। अगर आप आलू को सही तरीके से खाएंगी तो आपका वजन नहीं बढ़ेगा। तला हुआ और मसालेदार आलू का सेवन करने से वजन बढ़ता है। ऐसे में आप उबले हुए आलू का सेवन कर सकती हैं इससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा। उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP