क्या आपको अपना वजन कम करना है?
लेकिन, क्या आपको वजन कम करने में कठिनाई होती है?
तो हो सकता है कि आपकी आंत या कोलन अस्वस्थ हो।
जी हां, अगर जिम में घंटों पसीने बहाने, लो कैलोरी डाइट को फॉलो करने और कई तरह की कोशिशों के बावजूद आपका वजन कम नहीं हो रहा है तो आपको समझ लेना चाहिए कि पेट में गड़बड़ है। इसलिए आज हम आपके लिए आंत को हेल्दी बनाने वाले आयुर्वेदिक टिप्स लेकर आए हैं। इन टिप्स की जानकारी हमें पोषण विशेषज्ञ और प्रमाणित आयुर्वेदिक चिकित्सक सोनम जी दे रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से फैन्स के साथ ये टिप्स शेयर किए हैं।
आधुनिक जीवन के कई पहलू जैसे हाई तनाव का लेवल, बहुत कम नींद, प्रोसेस्ड और चीनी से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने और एंटीबायोटिक्स लेने से हमारे आंत माइक्रोबायोम को नुकसान हो सकता है। यह बदले में हमारे स्वास्थ्य के अन्य पहलुओं, जैसे ब्रेन, हार्ट, इम्यून सिस्टम, त्वचा, वजन, हार्मोन के लेवल, पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता और यहां तक कि कैंसर के विकास को भी प्रभावित कर सकता है।
गैस, सूजन, कब्ज, दस्त और हार्ट बर्न जैसी पेट की गड़बड़ी सभी एक अनहेल्दी आंत के लक्षण हो सकते हैं। एक संतुलित आंत को भोजन को संसाधित करने और बॉडी को डिटॉक्स करने में कम कठिनाई होती है।
View this post on Instagram
आपका माइक्रोबायोम भूख हार्मोन के उत्पादन को भी प्रभावित कर सकता है, जैसे घ्रेलिन, जो आपको भूख लगने या पेट भरने पर नियंत्रित करता है। एक अनहेल्दी आंत माइक्रोबायोम इंफ्लेमेटरी मार्करों को बढ़ा सकता है, जिससे वजन बढ़ सकता है और मेटाबॉलिज्म रोग हो सकता है। आपके पेट को हेल्दी बनाने के लिए आयुर्वेद के अनुसार यहां 5 सरल उपाय दिए गए हैं।
इसे जरूर पढ़े:वेट लॉस और हेल्दी रहने के लिए रात में खाएं ये फूड्स
अगर आप अपना वजन कम करना चाहती हैं तो पेट को हेल्दी बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसलिए अपने दोष या शरीर के प्रकार के अनुसार डाइट लें। वात दोष वाले ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें जिनमें मीठा (डायरी, ताजे फल और सब्जियां, साबुत अनाज), कड़वा (पालक को छोड़कर सभी साग) और कसैले (फलियां, सेब, आलू) हों। पित्त दोष खुद को ठंडा और शांत करने के लिए नियमित रूप से डंडेलियन टी का मजा ले सकते हैं। कफ दोष पृथ्वी और जल तत्वों से बना है। ऐसे लोग बाजारा, मक्का, शहद और सभी तरह की दालें ले सकते हैं।
मौसमी भोजन आपके आहार को बदलने का एक स्थायी तरीका है जिसके स्वास्थ्य लाभ हैं। यह जीवनशैली आपको केवल उन फलों और सब्जियों को खाने के लिए प्रोत्साहित करती है जो आपके भौगोलिक क्षेत्र के लिए मौसम में हैं, जैसे पतझड़ में नाशपाती, सर्दियों में संतरे, वसंत में शतावरी, गर्मियों में टमाटर और इसी तरह बहुत कुछ।
वजन कम करने के लिए यह बेहद जरूरी है कि जब भी संभव हो लोकल और ताजा खाएं। लोकल खाने का मतलब है आपके घर के करीब उगाए और उत्पादित भोजन को खरीदना और खाना।
आपके बगल की मिट्टी में उगने वाला भोजन उन पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिनकी आपको आवश्यकता होती है। यह आपको रोजमर्रा की बीमारियों से लड़ने और आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद कर सकता है।
पेट को हेल्दी रखने के लिए बेहद जरूरी है कि आप जागरूकता और उपस्थिति के साथ खाएं। साथ ही खुशी और दिमाग से बनाया गया भोजन ही खाएं।
इसे जरूर पढ़े: वजन तेजी से कम करना है तो आयुर्वेद के ये 7 अद्भुत नियम अपनाएं
अंत में, वजन को तेजी कम करने के लिए आंत को हेल्दी बनाए रखना बेहद जरूरी है, यह बात तो अब तक आप जान ही गई हैं। लेकिन इस बात को ध्यान में रखना भी बेहद जरूरी है कि आप खाने के बाद कैसा महसूस करती हैं।
आप भी इन आयुर्वेदिक टिप्सको अपनाकर अपनी आंत को हेल्दी और वजन को तेजी से कम कर सकती हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।