herzindagi
How to stop smelly breath

मुंह से आती है गंदी बदबू? इन चीजों से हो सकती है गायब

क्या मुंह से आने वाली गंदी बदबू के चलते शर्मिंदगी उठानी पड़ती है? इन उपायों से आपको फायदा मिल सकता है।
Editorial
Updated:- 2024-09-11, 12:55 IST

मुंह से आने वाली बदबू बेहद आम सी समस्या है लेकिन यह आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। इसका सीधा असर आपकी पर्सनालिटी पर पड़ता है। कई बार बैड ब्रीद के कारण लोग आपसे दूरी बना लेते हैं। दरअसल मुंह से बदबू आने का पहला मतलब यह होता है कि आपका ओरल हाइजीन ठीक नहीं है। यह  खराब पाचन की ओर भी इशारा करता है। खैर... कुल मिलाकर कई बार यह शर्मिंदगी की वजह बन जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिससे मुंह की बदबू को आसानी से दूर किया जा सकता है।

मुंह की गंदी बदबू दूर करने के लिए करें ये उपाय

smelly breath

  • मुंह की बदबू दूर करने के लिए आप सौंफ और इलायची चबा सकते हैं। इसकी सोंधी खुशबू से मुंह से आने वाली स्मेल दूर हो जाती है। इन दोनों ही चीजों को नेचुरल माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इससे पाचन पर भी बढ़िया असर पड़ता है।
  • मुंह की दुर्गंध दूर करने के लिए आप पुदीने के पत्ते भी चबा सकते हैं। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को करने में सहायक होते हैं।इसे सांसों की बदबू में कमी आती है, वहीं मिंट की खुशबू से मुंह में ताजगी भी बनी रहती है।
  • लौंग चबाने से भी आपको फायदा मिल सकता है। लौंग में भी एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो बैक्टीरिया को मार कर मुंह की बदबू को दूर कर सकते हैं।

यह भी पढे़ं-नाभि पर हींग और सरसों का तेल लगाने से क्या होता है?

miswak neem

  • नीम की दातुन करने से भी मुंह से आने वाली बदबू को दूर किया जा सकता है। दरअसल जब आप नीम की दातुन करते हैं तो उसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण, बैक्टीरिया को मार भागते हैं और मुंह की सफाई अच्छी तरह से होती है।
  • आप नींबू पानी से कुल्ला भी कर सकते हैं। नींबू में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह की बदबू को कम करने में सहायक होते हैं। इससे मुंह की ताजगी  बनी रहती है और बैक्टीरिया की वृद्धि को भी नियंत्रित किया जा सकता है।

यह भी पढे़ं-कपल लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव, कंसीव करना होगा आसान

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।