माइग्रेन का दर्द कई बार हमारी परेशानी का सबब बन जाता है। आधे सिर में होने वाला यह दर्द कई बार इतना तेज होता है कि इसकी वजह से रूटीन के काम करना भी मुश्किल हो जाता है। आयुर्वेद में माना जाता है कि किसी भी बीमारी को दूर करने के लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि उसकी वजह क्या है। हमारे शरीर में मौजूद कई टॉक्सिन्स ही कुछ बीमारियों और दर्द की वजह बनते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि सुबह खाली पेट कैफीन वाली चाय पीने की जगह अगर आप इस चाय को पिएंगी, तो माइग्रेन का दर्द, एसिडिटी और भी कई दिक्कतें दूर हो सकती हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
माइग्रेन का दर्द हो सकता है छूमतंर, खाली पेट पिएं यह चाय
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको माइग्रेन है, तो चाय की जगह इस हर्बल टी से दिन की शुरुआत करें। आयुर्वेद के अनुसार, एसिडिटी और माइग्रेन दोनों ही पित्त बढ़ने से होते हैं। ऐसे में पित्त और गैस को कंट्रोल करना जरूरी है।
- ऐसे में डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ खास बदलाव जरूरी हैं। दिन की शुरुआत कैफीन वाली चाय से करें। मसालेदार, तेज नमक-मिर्च वाले खाने और खट्टे फूड्स को अवॉइड करें।
- फ्रोजन फूड्स न खाएं। इसके अलावा, रात के 9 बजे के बाद डीप-फ्राइड फूड्स न खाएं।
- नींद की कमी, ट्रैवलिंग और तनाव भी माइग्रेन के दर्द की वजह बन सकता है। डाइट में इस हर्बल चाय को शामिल करने से भी आपको आराम मिलेगा और दर्द कम होगा।
- इस चाय को पीने से एसिडिटी और माइग्रेन दोनों ही कम होता है। साथ ही, इससे शरीर को ठंडक भी मिलता है। आयुर्वेद में इसे निदान परिवर्जन कहा जाता है यानी जिन कारकों से आपके शरीर में वह बीमारी हो रही है, उन्हें शरीर से बाहर निकालना है।
- जब आप सुबह चाय पीती हैं, तो इससे शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ता है,गट हेल्थ पर असरहोता है और इससे पित्त बढ़ता है। इसकी वजह से आपका माइग्रेन बढ़ सकता है।
- धनिया, सौंफ, पुदीने की पत्तियां, गुलाब की पंखुड़ियां और करी पत्ते ये सभी चीजें गट को हेल्दी बनाने, शरीर में इंफ्लेमेशन को कम करने और डाइजेशन को सुधारने में मदद करते हैं।
- धनिये के बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। येमेटाबॉलिज्म में सुधारकरते हैं। इससे माइग्रेन का दर्द भी दूर होता है। ये शरीर को डिटॉक्स करते हैं।
- सौंफ के बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इनसे शरीर को ठंडक मिलती है।
- पुदीने में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इससे शरीर ठंडा होता है और ताजगी मिलती है।
- यह चाय, गट को हेल्दी रखने में मदद करती है। इससे सिरदर्द में भी आराम मिलता है।
यह भी पढ़ें-माइग्रेन के असहनीय दर्द में चाहते हैं आराम? लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव
माइग्रेन के दर्द को कम करने के लिए पिएं यह चाय
सामग्री
- पानी- 1 गिलास
- धनिये के बीज- 1 टेबलस्पून
- सौंफ- 1 टीस्पून
- पुदीने की पत्तियां- 5-7
- गुलाब की सूखी हुई पंखुड़ियां- 1 टीस्पून
- करी पत्ते- 10
विधि
- सभी चीजों को पानी में डालकर मीडियम फ्लेम पर 3-5 मिनट तक उबालें।
- इसे आपको सुबह खाली पेट पीना है।
- इससे गट को होने वाला डैमेज कम होता है और माइग्रेन दूर होता है।
यह भी पढ़ें-माइग्रेन पेशेंट के लिए बड़े काम की हैं ये दस बातें
माइग्रेन के दर्द को कम करने में यह हर्बल चाय मदद कर सकती है। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों