Fri Apr 10, 2026 | Updated 01:14 AM IST HZ Awards 2026
Best Indian home remedies for seasonal cough

बदलते मौसम में छाती में जकड़ रहा है बलगम? महंगी दवाई नहीं ये सस्ता नुस्खा दिलाएगा आराम

अप्रैल के महीने में इस समय हल्की ठंड दोबारा दस्तक दे रही है। ऐसे में बलगम और खांसी की दिक्कत लोगों को काफी परेशानी कर रही है। अगर आपके सीने में बलगम जम गया है, खांस-खांसकर आपका गला छिलता जा रहा है, तो महंगी दवाई नहीं बल्कि ये देसी नुस्खा आपको आराम दिलवा सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-04-09, 21:53 IST

यूं तो अप्रैल के महीने में आमतौर पर गर्मी होती है, लेकिन इस बार मौसम कुछ अलग मिजाज दिखा रहा है। बारिश की वजह से हल्की सर्दी लौटकर आ रही है और ये बदलता हुआ मौसम कई लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। सुबह और रात के वक्त हल्की सर्दी होने लगी है और ऐसे में इस बदलते हुए मौसम के चलते सर्दी-खांसी और बलगम लोगों को परेशान कर रहा है। अगर आपके सीने में बलगम जम गया है, सांस लेने में मुश्किल हो रही है और खांस-खांसकर आपका गला छिल गया है, तो आपको इस देसी नुस्खे को आजमाना चाहिए। इसमें केवल रसोई में मौजूद 2 चीजों का इस्तेमाल होता है और इसके फायदे कमाल के हैं। चलिए इसके बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

सीने में जमे बलगम को बाहर निकालने का देसी नुस्खा

ginger and honey for cough

  • इसके लिए आपको शहद के साथ अदकर का जूस लेना है। ये बलगम को बाहर निकालने में मदद करेगा और इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होगी।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि ये देसी नुस्खा कफ को ढीला करके बाहर निकालने का काम करता है। अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एक्सपेक्टोरेंट गुण बलगम को पतला करते हैं, जिससे यह आसानी से बाहर निकल जाता है।
  • वहीं शहद गले को एक तरह से गीला रखने में मदद करता है और खांसी को कम करता है। शहद में एंटी-बैक्टीरियल भी गुण होते हैं, जो इंफेक्शन को कम करते हैं।
  • अदरक और शहद इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। इससे शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत मिलती है और बार-बार सर्दी-खांसी नहीं होती है।
  • अदरक शरीर को अंदर से गर्माहट देता है। इससे साइनस में जमा कफ ढीला पड़ता है और नाक खुलने लगती है।

यह भी पढ़ें- फेफड़ों में जमा जिद्दी से जिद्दी कफ बर्फ की तरह पिघलेगा, मुलेठी के 1 टुकड़े को इस तरह इस्तेमाल करने से होगी खांसी की छुट्टी

अदरक का जूस और शहद बनाने का सही तरीका

honey for cough

सामग्री

  • 1 इंच ताजा अदरक
  • 1-2 चम्मच शहद

बनाने की विधि


अदरक को अच्छी तरह धोएं।
इसे छील लें। इसे कद्दूकस कर लें या इसे कूटकर इसका रस निकाल लें।
अब इसे छानकर 1 चम्मच अदरक का जूस निकाल लें।
इसमें 1-2 चम्मच शहद मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें।
इस मिश्रण को दिन में 2-3 बार लिया जा सकता है।
इसे आप लंच और डिनर से आधा घंटा पहले लें।
इसके बाद करीब आधे घंटे तक पानी न पिएं।
अगर आपको एसिडिटी है, तो इसका इस्तेमाल कम मात्रा में करें।

 

यह भी पढ़ें- सीने में जमे बलगम को खींचकर बाहर निकालेगा ये देसी नुस्खा, रसोई में मौजूद चीजों से सस्ते में होगी कफ की छुट्टी


सीने में जमे बलगम को बाहर निकालने में ये देसी नुस्खा मदद कर सकता है। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।