माहवारी के दौरान कई ऐसी आदतें होती हैं जो जाने अनजाने हमें नुकसान पहुंचा सकती हैं। कई बार हमसे होने वाली गलतियों का हमें पता ही नहीं होता है। आज हम आपको मेंस्ट्रुएशन हाइजीन से जुड़ी 5 मुख्य आदतें आपको बताने वाले हैं। इसके बारे में हर लड़कियों को जानकारी होना चाहिए। ऐसा हम नहीं बल्कि हमारी एक्सपर्ट प्रिया का कहना है। प्रिया पटना के NMCH अस्पताल में काम करती हैं।
हर 4-6 से घंटे में पैड बदलना
हमारी एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप हर 4-6 से घंटे में पैड नहीं बदलती हैं तो आपको इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। फ़्लो ज़्यादा हो या कम इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
मेंस्ट्रुअल कप
अगर आप मेंस्ट्रुअल कप को इस्तेमाल कर लेती हैं तो आपको इसकी आदत बना लेनी चाहिए। ये पर्यावरण के लिए भी लाभदायक है और आपके लिए भी। इससे इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है। पैंड से काफी अच्छा होता है मेंस्ट्रुअल कप।
टॉयलेट जाने पर हाइजीन का रखें ख्याल
माहवारी के दौरान वजाइना की सफाई अच्छे से करना चाहिए। अगर आप वेजाइनल हाइजीन का ख्याल नहीं रखती हैं तो आपको यूटीआई जैसे इन्फेक्शन होने की सम्भावना बढ़ जाती हैं। ऐसे में टॉयलेट जाने पर हाइजीन का खास ख्याल रखें।
इसे जरूर पढ़ें-पीरियड्स के दौरान इस तरह के फ़ूड को करें अपनी डाइट में शामिल
वेजाइनल वॉश के लिए नैचुरल चीजों का प्रयोग करें
अगर आप वेजाइनल वॉश के लिए नैचुरल चीजों का प्रयोग नहीं करती हैं तो यह आपकी गलती है। हमारी एक्सपर्ट का कहना है कि वजाइना को सेल्फ क्लीनिंग मशीन भी कहा जाता है। खासकर पीरियड रियड के दौरान वजाइनल वॉश के लिए किसी भी केमिकल का उपयोग ना करें।
इसे जरूर पढ़ें-वर्किंग वुमेन के लिए एक दिन का डाइट प्लान
फल- दूध खाएं
अगर आप फल और दूध का सेवन नहीं करती हैं तो माहवारी के दौरान इन चीजों के सेवन पर खास ख्याल रखें। माहवारी के दौरान अगर आप गर्म दूध पीती हैं तो आपको किसी भी तरह के दिक्कत का सामना नहीं करना होगा। आपको माहवारी के दौरान होने वाले दर्द से भी छुटकारा मिलेगा। ऐसा हमने नहीं बल्कि हमारी एक्सपर्ट का कहना है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों