जलने के कारण बन गया है घाव? एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स से करें देखभाल, जल्द मिलेगा आराम

क्या आप भी खाना बनाते वक्त अक्सर बर्न का सामना करते हैं। जलने की चोट को जल्दी ठीक करने के लिए आप एक्सपर्ट का बताया ये असरदार उपाय अपना सकते हैं।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-03-19, 23:37 IST
image

अक्सर खाना बनाते वक्त या रोजमर्रा के कामों के दौरान हाथ जल जाना एक आम समस्या है। कई बार यह हल्का-फुल्का होता है, तो कई बार ज्यादा जल जाता है, जो की काफी तकलीफदेह स्थिति होती है। अगर आपको भी कभी इस समस्या का सामना करना पड़े, तो हम आपको इसके देखभाल के सही उपाय बता रहे हैं, जिससे आपका घाव आसानी से ठीक हो सकता है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका सहरावत ने जानकारी साझा की है।

एक्सपर्ट ने बर्न के प्रकार को चार ग्रेड में बांटा है

  • फर्स्ट डिग्री बर्न में सिर्फ ऊपरी त्वचा यानी कि एपिडर्मिस प्रभावित होती है, तो जलन हो जाती है लेकिन छाले या ब्लिस्टर नहीं बनते हैं।
  • सेकंड डिग्री बर्न में त्वचा की दूसरी लेयर जिसे हम डर्मिस के नाम से जानते हैं, वह प्रभावित होती है और छाले बन जाते हैं।
  • थर्ड डिग्री बर्न- यह गहरा होता है और त्वचा के नीचे की परतों मांसपेशियों तक पहुंच जाता है और ऐसा ही फोर्थ डिग्री बर्न होता है, जो कि काफी गंभीर होता है। इसमें हड्डियां तक प्रभावित हो जाती हैं।

एक्सपर्ट बताती है कि आपको हल्का जले या गंभीर रूप से हो घाव को संक्रमण से बचाना बेहद जरूरी है।

burnt

  • जलने के तुरंत बाद प्रभावित हिस्से को 20 से 30 मिनट तक ठंडे पानी में रखें। आप रनिंग वाटर में प्रभावित हिस्सों को रखें, यह त्वचा को कूल करने में मदद करता है।
  • प्रभावित हिस्से को हल्के हाथों से साफ करें। मान लीजिए अगर जलने के कारण स्किन पर कपड़े चिपक गए हैं, तो उसे हल्के पानी या माइल्ड एंटीसेप्टिक से साफ करें।
  • किसी भी सूती कपड़े या सेनेटाइज पट्टी से प्रभावित जगह को हल्के से ढक दें।
  • अगर फर्स्ट डिग्री बर्न है, तो आप क्रीम वगैरह की मदद से घर पर ही इसका इलाज कर सकते हैं। लेकिन अगर जलन ज्यादा या गहरा हो गया है तो आप बिना देरी के मेडिकल हेल्प लें।

यह भी पढ़ें-यूरिक एसिड लेवल को कम कर सकती हैं ये होम रेमिडीज, एक्सपर्ट से जानिए

क्या नहीं करना चाहिए?

  • बर्फ ना लगाएं।
  • तेल या घी ना लगाएं।
  • टूथपेस्ट का इस्तेमाल न करें।

यह भी पढ़ें-यूरिक एसिड को कम कर सकता है यह हरा जूस

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।


Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP