herzindagi
sleep better at night main

Health Tips: बेहतर नींद चाहिए तो सोने से पहले जरूर करें ये 1 काम

अगर आप को अच्छी नींद नहीं आ रही है तो इस समस्या को दूर करने के लिए इस प्रक्रिया का हेल्प ले सकते हैं।  
Editorial
Updated:- 2019-08-08, 12:13 IST

दिन भर के काम और थकान के बाद रात को बेड पर जाते ही एक अच्छी नींद किसे पसंद नहीं। लेकिन, अगर अच्छी नींद के लिए एक आसान उपाय किया जा सके तो फिर क्या बात है। सोने से 90 मिनट पहले गर्म पानी के नहाने का असर नींद पर पड़ता है। जी हां, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास-ऑस्टिन के बायोमेडिकल इंजीनियर ने शोध में बताया है कि अगर कोई सोने से 90 मिनट पहले गर्म पानी से नहाता है, तो वह जल्दी सो सकता है और बेहतर नींद का अनुभव भी कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें: अगर चाहती हैं कि रात में आए गहरी नींद तो आजमाएं ये 10 उपाय

sleep better at night inside

 

यह समझा जाता है कि नींद और हमारे शरीर का मुख्य तापमान दोनों मस्तिष्क के हाइपोथैलेमस के भीतर स्थित एक सर्कैडियन (मस्तिष्क का अंदुरुनी भाग) समय दर समय नियंत्रित होते हैं जो नींद और जागने सहित कई जैविक प्रक्रियाओं के 24 घंटे के पैटर्न को संचालित करता है।

इसे भी पढ़ें:  जानिए क्यों, सोने के 1 घंटे पहले बंद कर देना चाहिए फोन का इस्तेमाल...

शोध में मेटा-विश्लेषणात्मक उपकरणों (आकड़ों के अध्ययन की सहायता) का उपयोग किया गया है, और बताया गया है कि 104 और 109 डिग्री फ़ारेनहाइट (40-42 डिग्री सेल्सियस) के बीच का अधिकतम तापमान नींद की समग्र गुणवत्ता में सुधार करता है या नहीं। बाद में निष्कर्ष निकला कि गर्म पानी में शरीर जैसे ही जाता है शरीर की थकान धीरे-धीरे कम हो जाती है। 

sleep better at night inside

 

शोधकर्ताओं ने बताया की व्यक्ति के सर्कैडियन चक्र को सामान्य नींद के समय से लगभग एक घंटे पहले 0.5 से 1 फ़ारेनहाइट शरीर के तापमान में कमी की जरूरत होती हैगर्म पानी से नहाना उस समस्या को दूर करने में सहायता करता है। ह्यूस्टन में यूटी हेल्थ साइंस सेंटर और दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के सहयोग से, शोधकर्ताओं ने 5,322 अध्ययनों की समीक्षा के बाद इस निष्कर्ष को निकाला है। 

इसे भी पढ़ें: सुबह जल्दी उठने में होती है परेशानी तो ये 5 तरीके करेंगे आपकी मुश्किल आसान

sleep better at night inside

शोधकर्ताओं ने पाया कि सोने की गुणवत्ता में सुधार के लिए शरीर के तापमान को ठंडा करने के लिए नहाने का सबसे अच्छा समय बेड पर जाने से लगभग 90 मिनट पहले हैं। अगर सही समय पर नहा लिया जाता है, तो प्राकृतिक सर्कैडियन प्रक्रिया की सहायता से इंसान जल्दी से सो जाएगा औऱ बेहतर गुणवत्ता वाली नींद का अनुभव कर सकेगा

स्‍वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन के अवसर पर HerZindagi महिलाओं के लिए एक exclusive वर्कशॉप प्रस्‍तुत कर रहा हैहमारे #BandhanNahiAzaadi अभियान का हिस्सा बनने के लिए आज ही फ्री रजिस्ट्रेशन करें। सभी प्रतिभागियों को मिलेगा आकर्षक इनाम। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।