गट हेल्थ पर हम सभी बहुत अधिक ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन यह हमारी ओवर ऑल हेल्थ के लिए बेहद ही जरूरी है। गट हेल्थ का ख्याल रखने में नारियल तेल बेहद ही प्रभावी साबित हो सकता है। यह एक ऐसा तेल है, जिसे हम कई तरीकों से इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर इसे खाने में शामिल किया जाए तो यह आपको अधिक सेहतमंद बना सकता है। इसमें हेल्दी फैट्स से लेकर कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपके गट हेल्थ का ख्याल रखते हैं। फिर चाहे आप पेट फूलने की समस्या से जूझ रहे हों या फिर आपको इनडाइजेशन की परेशानी हो, नारियल तेल आपके बेहद काम आ सकता है।
नारियल तेल में लॉरिक एसिड भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल प्रोपर्टीज होती हैं, जो हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने और अच्छे बैक्टीरिया के विकास में मदद करता है। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि नारियल का तेल आपकी गट हेल्थ का ख्याल रखने में किस तरह मददगार साबित हो सकता है-
डाइजेशन होता है बेहतर
नारियल का तेल गट हेल्थ के लिए इसलिए भी अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह आपके डाइजेशन को बेहतर बनाता है। दरअसल, नारियल के तेल में मीडियम-चेन ट्राइग्लिसराइड्स होते हैं, जो अन्य फैट की तुलना में पचाने में आसान होते हैं। इन मीडियम-चेन ट्राइग्लिसराइड्स को टूटने के लिए एंजाइम की जरूरत नहीं होती है, जिसकी वजह से आपका शरीर उन्हें जल्दी से अवशोषित कर लेता है। ऐसे में आपके पाचन तंत्र पर इसका काफी अच्छा असर पड़ता है। जिन लोगों को अक्सर इनडाइजेशन या ब्लोटिंग की शिकायत रहती है, उनके लिए नारियल का तेल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें:भुनी हुई शकरकंदी खाने से क्या होता है?
पोषक तत्वों का होता है बेहतर अवशोषण
नारियल तेल आपके शरीर में पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषण में मदद कर सकता है, जिसकी वजह से आपको खाने से बहुत अधिक लाभ मिलता है। दरअसल, नारियल तेल में हेल्दी फैट्स होते हैं। हेल्दी फैट्स वास्तव में फैट सॉल्यूबल विटामिन जैसे विटामिन ए, डी, ई और के को अवशोषित करने के लिए जरूरी है। इससे आपके गट हेल्थ को लाभ मिलता है।
कब्ज से मिलती है राहत
जिन लोगों का पेट सही तरह से साफ नहीं होता है या फिर अक्सर कब्ज की शिकायत रहती है, उन्हें नारियल तेल को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। दरसअल, नारियल का तेल आंतों को चिकनाई देकर और मल को नरम करने में मदद करता है। इस तरह यह एक नेचुरल लैक्सेटिव के रूप में काम करता है।
यह भी पढ़ें:क्या ठंड में बढ़ जाती है लूज मोशन की समस्या? एक्सपर्ट से जानें हेल्दी रहने के टिप्स
आंत में सूजन को करे कम
जिन लोगों को आईबीएस, लीकी गट या क्रोहन डिसीज जैसी समस्या होती है, उन्हें नारियल तेल का सेवन जरूर करना चाहिए। नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रोपर्टीज पाई जाती हैं, जो जलन को शांत करने में मददगार हैं। नारियल के तेल का एक फायदा यह भी है कि यह इंटेस्टाइनल लाइनिंग को प्रोटेक्ट करके और टॉक्सिन व हानिकारक बैक्टीरिया से होने वाले नुकसान को रोककर आंत की सूजन को कम कर सकता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों