herzindagi
bathing remedies to reduce itching

गर्मियों में खुजली की समस्या से हैं परेशान? तो काम आएंगे ये बाथिंग हैक्स

गर्मी की वजह से अक्सर खुजली की समस्या हो जाती है, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है क्योंकि हम आपको नहाने के देसी हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से यह परेशानी कम हो सकती है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-05-16, 14:03 IST

गर्मियों में आलम ये होता है कि हम एक बार नहीं कई बार नहा लेते हैं। ये मौसम ही ऐसा है जो स्किन में कई तरह की फंगल ग्रोथ, बदबू और रैशेज का कारण बनता है। पसीने के कारण ये समस्याएं और बढ़ जाती हैं और साथ ही साथ अगर देखा जाए तो गर्मियों में हम पसीने और थकान के कारण कई बार खुद पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं। 

इसकी वजह से स्किन पर दाने निकलना, घमौरियां, दाद और खुजली काफी तकलीफदेह होती हैं। तेज गर्मी, अधिक तापमान और पसीने के कारण, यह समस्या हो सकती है। गर्मियों में पसीने की वजह से स्किन रैशेज हो जाते हैं। वहीं, कई लोगों को स्किन के और भी कई इंफेक्शन परेशान करने लगते हैं। खुजली छोटे जीवाणुओं के कारण होती है। 

इससे स्किन पर जलन, फुंसी और तेज खुजली होने लगती है। तेज धूप में बाहर निकलने से बचाव करने के अलावा, नहाने के पानी में औषधीय गुणों से भरपूर, चीजों को मिलाने से, आपको शरीर की खुजली से राहत मिल सकती है।

पानी में दूध डालकर नहाएं

bathing hacks

अगर आप नेचुरल चीजों से नहाना चाहते हैं, तो दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। दूध त्वचा की रंगत में भी सुधार करता है। आप चाहें तो दूध को त्वचा पर कॉटन बॉल की मदद से लगा सकते हैं। फिर 10 मिनट बाद पानी से त्वचा को साफ कर लें। 

सामग्री 

  • पानी- 1 बाल्टी 
  • दूध-2 कप

इसे जरूर पढ़ें- इन गंभीर समस्याओं के चलते होती है झुकने में दिक्कत, समय रहते जरूरी है पहचान

विधि 

  • अगर आप नेचुरल चीजों से नहाना चाहते हैं, तो दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • इसके लिए आप पानी वाले टब में दूध डालें और इस पानी से नहाएं।
  • दूध में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। 
  • दूध त्वचा की रंगत में भी सुधार करता है। आप चाहें तो दूध को त्वचा पर कॉटन बॉल की मदद से लगा सकते हैं। फिर 10 मिनट बाद पानी से त्वचा को साफ कर लें।   

नहाने के पानी में हल्दी मिलाएं

bathing tips

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट का खजाना होता है। यह त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आप नहाने के लिए हल्दी वाला पानी इस्तेमालकर सकते हैं। इसके लिए हमें कुछ नहीं करना है बस नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।  

सामग्री 

  • हल्दी- 1 कप 
  • पानी- 1 बाल्टी  

विधि 

  • नहाने के पानी में को हल्का गुनगुना कर लें। 
  • फिर 1 कप हल्दी डालकर पानी मिक्स करें। 
  • अब इस पानी से नहाएं यकीनन आपको अच्छा लगेगा। 

एप्पल साइडर विनेगर डालें

bathing tips and tricks

एप्पल साइडर विनेगर के पानी से नहाना स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इस पानी से नहाने के साथ न सिर्फ आपको शरीर में आने वाली बदबू को मिटाना बल्कि आपको स्किन इंफेक्शन से बचाएगा। तो चलिए जानते हैं इसका उपयोग आप कैसे कर सकती हैं।

सामग्री

  • एप्पल साइडर विनेगर- 5 चम्मच
  • पानी - 1 बाल्टी

इसे जरूर पढ़ें- भीषण गर्मी के कारण बढ़ रहा है Heat Anxiety का जोखिम, ऐसे करें बचाव

विधि

  • इस नुस्खे का प्रयोग करने के लिए आप एक बाल्टी पानी में पानी भर लें।
  • फिर चार से पांच चम्मच एप्पल साइडर विनेगर पानी में मिलाएं।
  • इस पानी से नहाएं और अपनी बॉडी साफ करें।   

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)  

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।