मोटापा आज के समय में हर घर की समस्या बन चुकी है। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई इसकी जद में आ चुका है। आमतौर पर, यह देखने में आता है कि जिन लोगों का वजन अधिक होता है या फिर वह अपनी बढ़ी हुई तोंद से परेशान होते हैं, तो वह मार्केट में मिलने वाली तरह-तरह की दवाईयों व तेल आदि का इस्तेमाल करते हैं।
हालांकि, इससे उन्हें कुछ खास फायदा नहीं होता। यूं तो वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज व प्रॉपर डाइट फॉलो करने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप अपने वेट लॉस प्रोसेस को स्पीड अप करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप घर पर भी खुद से एक आयुर्वेदिक तेल तैयार कर सकती हैं।
घर पर बनाया जाने वाला यह तेल ना केवल बेहद ही कारगर है, बल्कि इससे आपको किसी तरह का नुकसान होने की संभावना नहीं है। साथ ही साथ, नेचुरल तरीके से बनाए जाने के कारण यह किसी खास स्पॉट के फैट को भी कम करने में मददगार है। तो चलिए आज इस लेख में बीएलके मैक्स हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक मेडिसिन डिपार्टमेंट की सीनियर कंसल्टेंट प्रोफेसर डॉ. रजनी सुषमा आपको घर पर ही इस आयुर्वेदिक तेल को बनाने के तरीके के बारे में बता रही हैं-
पिप्पली को वेट लॉस के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्टअप करके वेट लॉस में मददगार है। आमतौर पर, लोग पिप्पली के चूर्ण को शहद में मिलाकर इसका सेवन करते हैं, लेकिन इसकी मदद से तेल भी बनाया जा सकता है।
पिप्पलामूल पिप्पली का ही एक भाग है। आमतौर पर, पिप्पली के कच्चे फलों को धूप में सुखाने के बाद उपयोग किया जाता है। इसके फल के अलावा इसकी जड़ को भी इस्तेमाल में लाया जाता है, जिसे पिप्पलामूल के नाम से जाना जाता है। शरीर की चर्बी को कम करने के लिए इसका इस्तेमाल करना लाभदायक होता है।
शुष्ठी चूर्ण शरीर के डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाता है। आमतौर पर, इस चूर्ण का सेवन करने से बवासीर और कब्ज में लाभ होता है। इसलिए, वजन कम करने के लिए इसे लाभदायक माना जाता है। आयुर्वेदिक तेल बनाते समय इसे इस्तेमाल करने से लाभ मिलता है।
इसे भी पढ़ेें-Expert Tips: पेट की जिद्दी चर्बी तेजी से होगी कम, अपनाएं ये 2 टिप्स
त्रिफला चूर्ण शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। आयुर्वेद में त्रिफला चूर्ण को बेहद ही कारगर माना जाता है। यह कब्ज व सूजन को कम करने में मददगार है और शरीर की टोनिंग करने में लाभदायक है।
वृक्षाम्ल फल मज्जा चूर्ण ना केवल पेट के कीड़ों को दूर करता है, बल्कि यह कब्ज व पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करता है। जब इस चूर्ण का इस्तेमाल किया जाता है, तो इससे वजन कम करने में सहायता मिलती है।
इसे भी पढ़ें-इन 4 टिप्स की मदद से बिना डाइटिंग के बर्न करें बैली फैट
घर पर आयुर्वेदिक तेल को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की आवश्यकता होगी।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।