क्यों युवाओं में ही हार्ट अटैक जैसी बड़ी समस्याएं होने लगी हैं?
क्यों 3-4 साल के बच्चों को चश्मा लगने लगा है?
क्यों किडनी खराबी के केस इतने अधिक होने लगे है?
आखिर क्यों हम हिंदुस्तानी जो अपनी हेल्थ को लेकर दुनियाभर में फेमस थे, अब हेल्थ के मामले में लाचार है? ये कौन सी दीमक हमें लग गई जिसने हमें इतना खोखाला कर दिया और हमें बिल्कुल आभास भी नहीं होने दिया? आज हर कोई किसी न किसी अंग की कमजोरी और बीमारी से परेशान हैं और इससे बचने के उपायों की खोज में रहता है। लेकिन अगर आप दुनिया के इन 7 नेचुरल डॉक्टर को अपनी लाइफस्टारइल का हिस्सा बना लेंगी तो आपको कभी भी किसी तरह की समस्या से जुझना नहीं पड़ेगा। क्योंकि दवा से अच्छा परहेज होता है। जी हां जीवन के हर सुखों में पहला सुख निरोगी काया है। अगर आपको विश्वास नहीं हो रहा तो आइए इन 7 डॉक्टरों के बारे में जानें।
इसे जरूर पढ़ें: सुबह खाली 4 मखाने खाने से ये 6 बीमारियां हो जाएंगी दूर
दुनिया के 7 सबसे बड़े डॉक्टरों में सबसे पहला नाम सूरज की किरणों का आता है। जी हां सूरज की किरणों से हमें विटामिन डी मिलता है जो हमारी हड्डियों को मजबूती और हमें बीमारियों से बचाता है। इसके अलावा हम पूरा दिन एनर्जी से भरपूर रहते हैं। इसलिए रोजाना उगते सूरज की किरणों में बीस मिनट रहना बहुत जरूरी होता है।
दिन भर में भरपूर पानी पीना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा डॉक्टर है। जी हां हमारा शरीर 70 प्रतिशत पानी से बना है और हमारे अंगों को काम करने के लिए पर्याप्त पानी की आवश्यता होती है। इसलिए हमें दिन भी में भरपूर पानी पीना चाहिए।
दुनिया के तीसरा बड़ा डॉक्टर वेजिटेरियन फूड भोजन है। वेजिटेरियन फूड कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जी हां सब्जियों में बहुत से आवश्यक तत्व जैसे विटामिन, एंटी ऑक्सीडेंट, अमीनो एसिड इत्यादि पाया जाते है जिससे कई घातक बीमारियों से बचा जा सकता हैं। इसके अलावा वेजिटेरियन फूड में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैटयुक्त पदार्थ भी पाए जाते है जो हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते है। वेजिटेरियन फूड्स में शरीर की जरूरत के हिसाब से कैलोरीज और विटामिन पाये जाते है। और शाकाहार भोजन में फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
दुनिया के 7 बड़े डॉक्टर में चौथा नाम भरपूर नींद का आता है। जी हां दिनभर की भागदौड़ के बाद शरीर को आराम देने के लिए भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि नींद के दौरान हमारे शरीर के सभी अंगो को पूरा आराम मिलता है। इसलिए 6 से 8 घंटे की नींद रोजाना लेना बेहद जरूरी है।
दुनिया का पाचवां बड़ा डॉक्टर अच्छा दोस्त है जो हर मुसीबत में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलता है। और एक अच्छे दोस्त के संपर्क में रहकर आप खुद को मानसिक रूप से बहुत ही हल्का पाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सोने से पहले कमरे में 2 तेजपत्ता जलाने से आपको मिलेंगे ये 5 फायदे
दुनिया का छठा डॉक्टर रेगुलर एक्सरसाइज करना है। जी हां रोजाना एक्सरसाइज करने से आप एक्टिव और तरोताजा रहता है, जिससे बीमारियां आपसे कोसों दूर रहती है। रेगुलर एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और तेजी से कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन कम होता है। इसके अलावा एक्सरसाइज आपकी बढ़ती उम्र की गति को धीमा करके आपको जवां बनाए रखने में मदद करता है।
दुनिया का सातवां बड़ा डॉक्टर खुद पर अटूट विश्वास है। अगर आप खुद पर विश्वास नहीं करेगी तो लाइफ में कुछ नही कर पाएंगी। जी हां ऐसे में हम खुद को असहाय, कमजोर व अकेला महसूस करने लगते है।
तो देर किस बात की आप भी इन 7 टिप्स को अपनाएं और बीमारियों को दूर भगाएं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।