स्ट्रेस की वजह से बढ़ सकते हैं PCOD के लक्षण, इन 5 तरीकों से करें कम

स्ट्रेस हमारी सेहत पर बुरा असर डालता है। लेकिन, खासतौर पर अगर आपको PCOD है, तो आपको स्ट्रेस से दूर रहना चाहिए। स्ट्रेस की वजह से PCOD के लक्षण और बढ़ सकते हैं।

How to reduce stress with pcod

क्या आपको PCOD है?

क्या आपको एंग्जायटी महसूस होती है?

क्या आप हमेशा थका हुआ फील करती है?

क्या आपको नींद आने में मुश्किल होती है?

अगर PCOD में आपको ये सारे लक्षण महसूस होते हैं, तो इसका मतलब यह है कि आपका स्ट्रेस लेवल बढ़ा हुआ है। यूं तो स्ट्रेस किसी के लिए भी अच्छा नहीं है। लेकिन, खासकर PCOD से परेशान महिलाओं को तनाव से पूरी तरह दूर रहना चाहिए वरना PCOD के लक्षण बढ़ सकते हैं। इसका असर आपके पीरियड्स और फर्टिलिटी पर भी होता है। PCOD में स्ट्रेस लेवल कम करने के लिए, एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स काम आ सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

PCOD में स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स (How to reduce stress with PCOD)

walking and heart health

  • सूरज की रोशनी से दिन की शुरुआत करें। इससे कोर्टिसोल लेवल बैलेंस करने में मदद मिलती है।
  • सुबह के वक्त कम से कम 10-15 मिनट सूरज की रोशनी में वॉक करें।
  • मैग्नीशियम और जिंक रिच फूड्स को डाइट में शामिल करें। इससे स्ट्रेस हार्मोन कम होता है और ब्रेन फंक्शन में सुधार होता है। हरी पत्तेदार सब्जियां, अखरोट और कद्दू के बीज जैसी चीजों को खाएं।
  • खाने से पहले डीप ब्रीदिंग के 3 राउंड करें। इससे मसल्स रिलैक्स होती हैं और हार्मोन्स बैलेंस होते हैं।
  • सूर्य नमस्कार को रूटीन में शामिल करें। इससे तनाव कम होता है और सेहत बनी रहती है।
  • लंबे समय तक भूखा न रहें। इससे भी शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस और चिड़चिड़ापन पैदा होता है।
  • अपने पैरों को सेंधा नमक के पानी में कुछ देर डुबोएं। इससे मैग्नीशियम सही से अब्जॉर्ब होता है और रिलैक्स मिलता है।

chamomile tea for stress

  • सोने से पहले 1 कप कैमोमाइल टी पिएं। इससे शरीर को आराम मिलता है और स्ट्रेस हार्मोन भी कम होता है।
  • अगर आप किसी बात को लेकर तनाव में हैं और PCOD के लक्षण बढ़ रहे हैं, तो आपको डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए।
  • स्ट्रेस के कारण, अनियमित पीरियड्स, पीरियड फ्लो में अंतर, सेक्शुअल रिलेशन बनाने की इच्छा में कमी, शुगर क्रेविंग्स, डिप्रेशन और भी कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- PCOD की वजह से हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, न करें नजरअंदाज

PCOD में स्ट्रेस लेने से दिक्कत और बढ़ सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- PCOD में इस 1 गलती से बढ़ सकता है वजन

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP