ऐलोवेरा, यह एक ऐसा पौधा है जो आजकल आपको हर किसी के घर पर मिल जाएगा। इतना ही नहीं ऐलोवेरा सेहत, त्वचा और बालों के लिए कितना फायदेमंद है यह सभी लोगों को पता है। बाजार में ऐलोवेरा के कई प्रोडक्ट मिल जाएंगे। मगर, ऐलोवेरा के जूस की बात ही अलग है। प्रोटीन, विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर एलोवेरा जूस आपको कई शारीरिक रोगों से राहत दिलाता है। यह जूस आपको बाजार में बेहद आसानी से मिल जाएगा। आप चाहे तो इसे घर पर ही बना सकती हैं। आप यदि रोज सुबह 1 कप ऐलोवेरा जूस खाली पेट पीती हैं तो आपको इसके बहुत फायदे मिलेंगे। तो चलिए हम आपको इसके फायदे बताते हैं।
कब्ज में राहत
अगर आपको हमेशा कब्ज की समस्या रहती हैं तो ऐलोवेरा का जूस इसका रामबाण इलाज है। आपको रोज सुबह उठ कर सबसे पहले एक कप ऐलोवेरा का जूस पीना होगा। ऐलोवेरा का जूस बहुत अधिक कड़वा होता है इसलिए आपको इसे डायरेक्ट पीने की जगह पानी में मिला कर पीना चाहिए। इससे आपको इसे पीने में आसानी होगी और आपका पेट भी साफ हो जाएगा।
बनाता है खून
बहुत से लोगों को खून की कमी की समस्या होती है। खून की कमी के कारण बहुत सारी बीमारियों से जूझना पड़ता है। अगर आप रोज सुबहा 1 कप ऐलोवेरा का जूस पीती हैं तो इससे आपके शरीर में रेड ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ जाएगी। यह आपके शरीर में खून भी बढ़ाएगा। इतना ही नहीं एलोवेरा शरीर को डिटॉक्सीफाई भी करता है। इसे आपके शरीर में मौजूद विषैले तत्व दूर हो जाते हैं।
बढ़ाता है भूख
बहुत सारे लोंगों को भूख न लगने की शिकायत हो जाती हैं। ऐसे में ऐलोवेरा का जूस बहुत ही अच्छा एप्पेटाइजर है। आप सुबह उठ कर यदि खाली पेट ऐलोवेरा का जूस पीती हैं तो आपको पूरे दिन ठीक से भूख लगेगी। साथ खाने को पचाने में भी आपको एक कम ऐलोवेरा जूस से मदद मिलेगी। ऐलोवेरा जूस पीने से आपका पेट भी साफ बना रहेगा।
दांतों के रोग में राहत
अगर आपके दांत पीले है या फिर उनमें बैक्टीरियल इंफैक्शन हैं तो आपको रोजाना खाली पेट सुबह ऐलोवेरा जूस पीना चाहिए इससे आपकी दांतों से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। दरअसल, ऐलोवेरा में एंटी-माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होती हैं। यदि आपके मुंह के अंदर कोई भी प्रॉब्लम है तो आप ऐलोवेरा जूस पीकर उसे ठीक कर सकते हैं। खासतौर पर यदि आपके मुंह में छाले हो गए हैं तो आप ऐलोवेरा जूस से उसे भी ठीक कर सकती हैं।
चेहरे पर आता है ग्लो
यदि आप अपने चेहरे पर प्रकृतिक ग्लो लाना चाहती हैं तो आपको रोज सुबह खाली पेट ऐलोवेरा का जूस पीना चाहिए। यह चेहरे पर चमक लाने के साथ-साथ मुहांसों और स्किन संबंधी रोगों से आपको राहत देता है। इसे रोजाना एक कप पीने से आपको त्वचा से जुड़े कोई भी रोग नहीं होंगे।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों