Wed Apr 8, 2026 | Updated 04:25 AM IST HZ Awards 2026
image

35 के बाद बढ़ती उम्र को थामने के लिए करें ये 4 काम

35 की उम्र के बाद, कई बार बढ़ती उम्र के साइन्स तेजी से नजर आने लगते हैं। ऐसे में आप बढ़ती उम्र को थामने के लिए एक्सपर्ट की बताई कुछ आदतों को रूटीन का हिस्सा बनाएं।
Editorial
Updated:- 2024-09-23, 12:02 IST

क्या आपकी उम्र 35 पार हो गई है?

क्या आपके चेहरे पर बढ़ती उम्र के साइन्स तेजी से नजर आने लगे हैं?

क्या आप बढ़ती उम्र में जवां दिखने के तरीके ढूंढ रही हैं?

अगर ऐसा है, तो आपको एक्सपर्ट की सलाह पर ध्यान देना चाहिए। उम्र बढ़ने के साथ, एजिंग के साइन्स हमारे चेहरे पर नजर आने लगते हैं। फिजिकली, मेंटली और सेक्शुअली भी बढ़ती उम्र किसी इंसान पर असर दिखाती है। साथ ही, स्किन पर भी इसके लक्षण नजर आते हैं। हम सभी महिलाएं उम्र से कम दिखना चाहती हैं और बढ़ती उम्र के लक्षणों को छिपाने की लाख कोशिश भी करती हैं। लेकिन, इन एजिंग साइन्स को छिपाने के बजाय आपको इन्हें कम करने पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए, सही डाइट और लाइफस्टाइल बहुत जरूरी है।

35 की उम्र के बाद, स्किन केयर रूटीन में भी बदलाव आना चाहिए। इस उम्र के बाद, कई बार बढ़ती उम्र के साइन्स, तेजी से नजर आने लगते हैं। ऐसे में आप बढ़ती उम्र को थामने के लिए एक्सपर्ट की बताई कुछ आदतों को रूटीन का हिस्सा बनाएं। यहां हम आपको ऐसे ही 4 कामों के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करें

sugar in weight loss
उम्र से कम दिखने के लिए, ब्लड शुगर लेवल का मैनेज करना जरूरी है। ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर, एजिंग के साइन्सy ज्यादा नजर आते हैं। वहीं, जब आप इंसुलिन रेजिस्टेंस होते हैं, तो भी एजिंग जल्दी होती है। इसके साथ ही, इससे शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ने लगते हैं और इससे भी एजिंग जल्दी होती है। इसलिए, 35 साल के बाद मीठा कम खाएं।

गट हेल्थ पर ध्यान दें

gut health and skin health

खराब गट हेल्थ भी अर्ली एजिंग के लिए जिम्मेदार होती है। गट हेल्थ खराब होने पर प्रीमेच्योर एजिंग हो सकती हैं। गट माइक्रोबायोम के कारण, डाइजेशन और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स के अब्जॉर्बशन पर असर होता है। बढ़ती उम्र के साथ, आंतों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है और ऐसे में अगर आप इस पर ध्यान न दें, तो उम्र से पहले त्वचा बूढ़ी हो सकती है।

हाइड्रेशन पर ध्यान दें

शरीर में पानी की कमी, कई बीमारियों का कारण बन सकती है। हाइड्रेशन सही होने पर, स्किन इलास्टिसिटी बनी रहती है। इसके कारण, ड्राइनेस और रिंकल्स कम होते हैं। वहीं, अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीती हैं, तो इससे पिंपल्स हो सकते हैं और स्किन भी समय से पहले बूढ़ी नजर आने लगती है।

यह भी पढ़ें- आपको समय से पहले बूढ़ा बना सकती हैं ये 4 आदतें

12-14 घंटे की फास्टिंग करें

skin health and fasting
अक्सर लोगों को लगता है कि 12-14 घंटे की फास्टिंग सिर्फ वजन घटाने में काम आती है। लेकिन, ऐसा नहीं है। इसकी वजह से शरीर टॉक्सिन फ्री होता है और भी कई फायदे होते हैं। 12-14 घंटे की फास्टिंग नए सेल्स को जनरेट करने में मदद करती है। इसकी वजह से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और एजिंग के साइन्स जल्दी नजर नहीं आते हैं।

 यह भी पढ़ें- Anti Ageing Habits: उम्र से 10 साल जवां दिखने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें


35 की उम्र के बाद जवां दिखने के लिए, इन 4 कामों को रूटीन का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।