सेहतमंद रहने में हमारा डेली रूटीन बहुत मायने रखता है। हम किस वक्त पर सोते हैं, कब जागते हैं, क्या खाते हैं, सुबह के वक्त क्या करते हैं, रात को सोने से पहले किन चीजों को रूटीन में शामिल करते हैं, ये सभी चीजें हमारी सेहत पर असर डालती हैं। अक्सर लोग दिन की शुरुआत तो हेल्दी चीजों से करते हैं। लेकिन, रात होते-होते उनका रूटीन बिगड़ जाता है। यह आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। जहां सुबह की गई चीजें, पूरे दिन के लिए टोन सेट करती हैं। वहीं, सोने से पहले की गई चीजें भी सेहत को सुधार सा बिगाड़ सकती हैं। हम आपको 4 ऐसे कामों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको शाम के 7 बजे के बाद करना चाहिए। सेहत को दुरुस्त बनाने में ये चीजें आपकी मदद कर सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
सोने से एक घंटा पहले करें वॉक
एक्सपर्ट का कहना है कि सोने से एक घंटा पहले वॉक करने से शरीर पर पॉजिटिव असर होता है। हेल्दी रहने के लिए डिनर हल्का करना चाहिए, डिनर और सोने के समय से बीच 3 घंटे का गैप होना चाहिए और आपको सोने से लगभग 1 घंटा पहले वॉक जरूर करना चाहिए। इससे खाना पचता है, सोते समय पेट में भारीपन महसूस नहीं होता है, वजन भी कम होता है और नींद अच्छी आती है।
मेडिटेशन करें
शाम 7 बजे के बाद मेडिटेशन करना भी जरूरी है। एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसा करने से तनाव दूर होता है, मानसिक शांति मिलती है और मेंटल हेल्थ में सुधार होता है। कुछ देर ध्यान करने से दिनभर की थकान भी दूर होती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं।
कैमोमाइल टी पिएं
यह चाय गुणों से भरपूर होती है। इसे पीने से नींद अच्छी आती है, हाजमा दुरुस्त होता है, शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होती है। एक्सपर्ट का कहना है कि रोज रात को 7 बजे के बाद इस चाय को डाइट में जरूर शामिल करें।
यह भी पढ़ें-सेहतमंद रहने के लिए रोज सुबह जरूर करें ये 3 काम
स्क्रीन टाइम कम करें
7 बजे के बाद स्क्रीन टाइम कम करें, फोन का इस्तेमाल कम से कम करें। स्क्रीन टाइम कम होने से नींद अच्छी आती है, आपकी स्लीप क्वालिटी में सुधार होता है। नींद सही से न आने पर आपका मूड, डाइजेशन और शरीर के अन्य कई फंक्शन्स पर असर होता है। ऐसे में हेल्दी रहने के लिए अच्छी नींद जरूरी है।
यह भी पढ़ें- सेहतमंद रहने के लिए रोज करें ये 2 प्राणायाम, बीमारियों से होगा बचाव
सेहतमंद रहने के लिए, एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों