मां बनना हम महिला के जीवन की सबसे बड़ी खुशी होती है। बच्चे की आने की खुशी को चेक करने के लिए महिलाएं बाजार में आने वाली होम प्रेग्नेंसी किट का इस्तेमाल करती हैं। यह किट कई बार आपको सही जानकारी देती हैं तो कई बार इसका सही इस्तेमाल न होने पर यह आपको भ्रमित भी कर सकती हैं। वैसे प्रेग्नेंट होने का आपको आभास होने पर डॉक्टर के पास जाकर इसका चेकअप करना ही सबसे बेहतर है। मगर, आप इसे घरेलू तरीके से चेकर करना चाहती हैं तो चलिए आज हम आपको इसके कुछ आसान तरीके बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Home Remedies: 3 घरेलू उपचार, जो प्रेग्नेंसी के वक्त होने वाली उल्टियों में देंगे राहत
इस यूरीन टेस्ट के लिए आपको सबसे पहले अपनी सुबह की सबसे पहली यूरीन को कलेक्ट करना है। यह आप किसी भी प्लास्टिक की डिब्बी में कर सकती हैं। इसके बाद आपको बिना इसे हाथ लगाए 3 से 4 घंटे के लिए किसी सुरक्षित स्थान पर रख देना है। अगर, आपको स्टोर की गई यूरीन में सफेद झाग बनने लगे तो यह संकेत प्रेग्नेंट होने का हो सकता है। अगर यूरीन में कोई चेंज नहीं है तो समझ जाएं आप प्रेग्नेंट नही हैं।
यह इजिप्ट का प्राचीन तरीका है। वहां पर आज भी केवल 70 प्रतिशत महिलाएं ही लेबॉट्री में टेस्ट कराती हैं। यहां की महिलाएं गेहूं के दानों पर यूरीन करती हैं और उन्हें कुछ दिन के लिए ऐसे छोड़ दिया जाता है। अगर, गेहूं के बीज अंकुरित होने लगें तो समझ जाएं कि आपको बेबी गर्ल होगी। इसी तरह बारली पर अगर आप यूरीन करती हैं और वह कुछ दिन बाद अंकुरित होने लगे तो समझ जाएं कि आपको लड़का होने वाला है। अगर, किसी में भी अंकुर न आएं तो समझ जाएं कि आप प्रेग्नेंट नहीं हैं।
इसे जरूर पढ़ें: मां बनने में मददगार इस तकनीक के बारे में महिलाएं जरूर जानें
आपको इस टेस्ट के लिए सुबह की पहली यूरीन को कलेक्ट करना है और उसमें थोड़ा सा ब्लीच पाउडर डालना हे। अगर आपकी यूरीन में फेना या झाग बनने लगें तो समझ जाएं कि आप प्रेग्नेंट हैं। अगर आप हाथों से ब्लीच पाउडर डाल रही हैं तो ध्यान रखिएगा कि आपको इसके बाद हाथों को बहुत अच्छे से साफ करना है।
इसे पीरियड इंड्यूसर की तरह कंसीडर किया जाता है। इसलिए अगर आपने अपने पीरियड मिस किए हैं तो आपको यह टेस्ट जरूर करना चाहिए। इसके लिए आपको 2 कप मस्टर्ड पाउडर को गरम पानी में भिगो कर रखना चाहिए और फिर उसे बाथ लेनी चाहिए। अगर, इसके बाद आपको 2 दिन के अंदर पीरियड्स हो जाएं तो यह फॉल्स एलार्म है। अगर, आप को 2 हफ्ते तक पीरियड्स नहीं होते तो इसका मतलब आप प्रेग्नेंट हो सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।