उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर शरीर में कई बदलाव होते होते हैं और इसलिए खान-पान और लाइफस्टाइल में भी बदलाव करने की सलाह दी जाती है। खासकर, महिलाओं में होने वाले हार्मोन्स के उतार-चढ़ाव का उनकी सेहत पर खास असर होता है। 40 की उम्र पार करने तक लगभग सभी महिलाएं प्रेग्नेंसी और पोस्ट प्रेग्नेंसी के फेज से गुजर चुकी होती हैं। बढ़ती उम्र के लक्षण धीरे-धीरे इस समय तक महिलाओं के शरीर में नजर आने लगते हैं। ऐसे में उम्र से जवां दिखने, सेहतमंद रहने और बीमारियों से बचने के लिए महिलाओं को डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए।
यहां हम आपको 4 ऐसे हर्ब्स के बारे में बता रहे हैं, जो 40 की उम्र के बाद महिलाओं को जरूर खाने चाहिए। इस बारे में डॉक्टर शिखा शर्मा बता रही हैं। डॉक्टर शर्मा ने दिल्ली से पढ़ाई की है। वैदिक और मॉर्डन न्यूट्रिशन को फॉलो कर वह लोगों को सही डाइट चुनने और हेल्दी रहने में मदद करती हैं।
आंवला
महिलाओं की हेल्थ के लिए आंवला बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके फूल, फल, जड़, पत्ती और तने का इस्तेमाल कई आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने में किया जाता है। इसमें 5 रस मौजूद होते हैं और ये तीनों दोषों को बैलेंस करने में मदद करता है। कब्ज, बुखार, गैस, एसिडिटी और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों के साथ यह एजिंग के साइन्स को भी दूर करता है।
शतावरी
शतावरी महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए जादुई जड़ी-बूटी है। यह फीमेल हार्मोन्स को बैंलेस करने में मदद करती है और इसका हमारे माइंड और बॉडी पर रिलैक्सिंग इफेक्ट होता है। पीएमएस, पीरियड्स, मेनोपॉज, फर्टिलिटी सभी के लिए यह अच्छी मानी जाती है। खासकर, 40 की उम्र के बाद महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- ये जादुई जड़ी-बूटी महिलाओं के शरीर में लाती हैं ये 3 बदलाव, लेने का सही तरीका जान लें
मोरिंगा
महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए मोरिंगा किसी सुपरफूड से कम नहीं है। यह शरीर में आयरन, कैल्शियम और भी कई मिनरल्स के लेवल में सुधार करता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह वात और कफ को बैलेंस कर, वजन को भी मेंटेन करने में मदद करता है। यह डाइजेशन को सुधारता है और जोड़ों की सेहत के लिए अच्छा होता है।
अशोका
अशोका में आयुर्वेद में हेल्दी टॉनिक माना जाता है। महिलाओं की फर्टाइल हेल्थ के लिए यह बहुत अच्छा होता है। 40 की उम्र के बाद महिलाओं की मेंस्ट्रुअल साइकिल को रेगुलेट करने में और मेनोपॉज के वक्त को आसान बनाने में यह मदद करता है।
यह भी पढ़ें- Anti Ageing Foods: इन चीज़ों को खाने से चेहरे पर नहीं दिखेंगी झुर्रियां
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। ह-म अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों