herzindagi
image

चेहरा होता जा रहा है थुलथुला? कहीं तनाव तो नहीं है इसकी जगह, इन 10 उपायों से मैनेज करें कोर्टिसोल लेवल

क्या आपका चेहरा थुलथुला हो रहा है और गर्दन पर हंप निकल रहा है? अगर ऐसा है, तो इसके पीछे कोर्टिसोल लेवल का बढ़ना हो सकता है। स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने पर शरीर में कई बदलाव होते हैं और इसकी वजह से सेहत पर बुरा असर होता है। ऐसे में इसे मैनेज करने पर ध्यान देना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2025-08-19, 18:28 IST

क्या आपका चेहरा थुलथुला हो रहा है..गर्दन पर हंप निकल रहा है और वजन भी बढ़ता जा रहा है? अगर ऐसा है, तो ये शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल के बढ़ने का संकेत हो सकते हैं। जब हम अधिक तनाव में होते हैं, तो इसकी वजह से शरीर में कई बदलाव होते हैं। कोर्टिसोल लेवल बढ़ने पर शरीर फैट बर्निंग की जगह फैट स्टोरिंग मोड में चला जाता है। इसका असर इंसुलिन रेजिस्टेंस और खान-पान की आदतों पर भी होता है और इसके चलते फैट बढ़ने लगता है। कोर्टिसोल बढ़ने पर शरीर में क्या लक्षण नजर आ सकते हैं और इसे किन तरीकों से मैनेज करना है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

शरीर में कोर्टिसोल बढ़ने पर क्या लक्षण नजर आते हैं?

insulin level and pcod

  • भूख बढ़ना या कम होना
  • चेहरे और पेट के आस-पास फैट जमना
  • थकान
  • नींद आने में मुश्किल
  • पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें
  • डाइजेशन का खराब रहना

यह भी पढ़ें- स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को कम करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को कैसे कम करें?

  • सुबह खाली पेट मेथी दाने का पानी पिएं। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी में भी सुधार होता है।
  • सुबह हेल्दी फैट्स खाएं। अखरोट और बादाम जैसे नट्स, शरीर में इंफ्लेमेशन को कम करते हैं।
  • अनुलोम-विलोम करें। इससे नर्वस सिस्टम शांत होता है और तनाव कम होता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet kalra - Hormone Health Coach (@dt.manpreetkalra)

  • सुबह सूरज की रोशनी में कुछ देर जरूर रहें। इससे विटामिन-डी बढ़ता है और कोर्टिसोल लेवल कम होता है।
  • प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट लें। यह ग्लूकोज लेवल को मैनेज करता है।
  • कद्दू के बीज, केला और बादाम खाएं। ये कोर्टिसोल रेगुलेशन में मदद करते हैं।
  • लो कैलोरी डाइट न लें। इससे कोर्टिसोल स्पाइक हो सकता है।
  • कैमोमाइल और हरी इलाचयी की चाय पिएं। इससे अच्छी नींद आती है।

 

 

यह भी पढ़ें- ना दवा, ना थेरेपी! कोर्टिसोल बैलेंस करने के लिए पिएं 4 रुपये की यह घरेलू ड्रिंक

 

लंबे समय तक तनाव में रहने का असर, आपकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर होता है। इसे नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।