देश के सबसे अमीर बिजनेस मैन मुकेश अंबानी की वाइफ नीता अंबानी को कौन नहीं जानता। नीता अंबानी अपने पारिवारिक बिजनेस में भी एक्टिव हैं और कई बॉलीवुड ईवेंट्स में भी नजर आती हैं। हालहि में अंबानी परिवार में दो ग्रांड शादियां हुई हैं। पहली शादी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और दूसरी बेटे आकाश अंबानी की शादी। शादी के हर फंक्शन में नीता अंबानी को एक नए लुक में देखा गया। नीता अंबानी के डिजाइनर लेहंगों के साथ लोगों की नजर उनके खूबसूरत मुखड़े से भी नहीं हट रही थी। नीता अंबानी अभी 55 वर्ष की हैं और उनकी ग्लोइंग त्वचा व यूथफुल स्किन को देख कर कोई भी उनकी उम्र का सही अंदाजा नहीं लगा सकता। अपने दोनों बच्चों की शादी में नीता अंबानी बेहद खूबसूरत नजर आई हैं। इस उम्र में भी नीता अंबानी खुद को कैसे इतना मेंटेन रखती हैं, यह बात हालहि में हुए आइपीएल मैच के दौरान सामने आई।
दरअसल, आइपीएल सीरीज के दौरान जब इंदौर में किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाना था तब मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी भी वहां मौजूद थीं। वह जिस होटल में रुकीं थी उस होटल के शेफ विवेक ने एक मडिया हाउस को इंटरव्यू के दौरान बताया था कि नीता अंबानी के लिए खास तरह का खाना तैयार कराया जा रहा है। शेफ के मुताबिक नीता अंबानी के लिए खासतौर पर हरी सब्जियां, जूस और ऑयल फ्री व मसाला रहित खाना बनवाया गया था। यह मेन्यू सुन कर ही पता लगता है कि नीता अपनी फिटनेस के साथ-साथ अपनी ब्यूटी का भी ध्यान रखती हैं। आइए जानते हैं कि वह अपनी त्व्चा की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए क्या-क्या खाती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: ये 5 चीजें साबित करती हैं कि नीता अंबानी हैं बहुत ही अच्छी सासू मां
डिटॉक्स वॉटर
नीता अंबानी हमेशा डिटॉक्स वॉटर पीती हैं। क्या होता है डिटॉक्स वॉटर? चलिए हम आपको बताते हैं। पानी पीने के फायदे तो आपने सुने ही होंगे। मगर, पानी अगर डिटॉक्स है तो यह और भी फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको बता दें कि खाने-पीने की कई आदतें हमारे शरीर में खराब करती हैं। अगर आपको अपने शरीरको डिटॉक्स करना है तो आप पानी के सहारे यह काम कर सकती हैं। नीता अंबानी पांच तरह के डिटॉक्स वॉटर का सेवन करती हैं। आप भी ऐसा कर सकती हैं। डिटॉक्स वॉटर कई तरह से बनाए जा सकते हैं। आप तरबूज और रोजमैरी, लेमन, संतरे और स्ट्रॉबेरी या फिर खीरे से भी डिटॉक्स वॉटर बना सकती हैं। इससे आपकी बॉडी का मेटाबॉलिज्म रेट तो बढ़ता ही है साथ ही यह आपकी त्वचा को ग्लोइंग और ऐजलेस बनाता है।
चुकंदर का जूस
नीता अंबानी रोज चुकंदर का जूस पीती हैं। चुकंदर में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स शामिल होते हैं। यह शरीर के हीमोग्लोबीन के स्तर को हमेशा अच्छा बना कर रखते हैं। अगर आप अपने गालों को गुलाबी करना चाहती हैं तो आपको रोज ही चुकंदर का जूस पीना चाहिए। चुकंदर के कई लाभ होते हैं। यह गालों को गुलाबी बनाने के साथ-साथ त्वचा में टाइटनेस और ग्लो का बरकरार रखता है। तो अगर आप भी नीता अंबानी जैसी स्किन चाहती हैं तो आपको यह जूस जरूर पीना चाहिए।
पालक का जूस
पालक सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। नीता अंबानी भी रोज पालक, धनिया और नींबू का रस पीती हैं। यह एक तरह का डिटॉक्स जूस है। अगर इस जूस को रोज पिया जाए तो स्किन को यूथफुल बनाने में मदद करता है। आप अगर यह जूस नहीं पीना चाहती तो आपको पालक को अपने आहार में दूसरी तरह से शामिल जरूर करना चाहिए।
मल्टी ग्रेन ब्रेड
त्वचा की सेहत के लिए फाइबर बहुत ही अच्छा होता है। सबसे ज्यादा फाइबर फ्रूट्स में होता है। मगर, आप मल्टी ग्रेन ब्रेड को खा कर भी फाइबर का इनटेक कर सकती हैं। नीता अंबानी नाश्ते में डेली मल्टी ग्रेन ब्रेड खाती हैं। इसमें पांच तरह क अनाज मिले होते हैं। इससे भूख भी मिट जाती है और भारीपन भी नहीं लगता।
इसे जरूर पढ़ें: नीता और मुकेश अंबानी के परिवार किसका किससे क्या है रिश्ता, बूझो तो जाने
कोकोनट वॉटर
अगर आपको नीता अंबानी की तरह खूबसूरत त्वचा चाहिए तो आपको उनकी तरह दिन में 2 बार कोकोनट वॉटर जरूर पीना चाहिए। कोकोनट वॉटर आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड तो बनाए रखता है साथ ही यह आपकी त्वचा को नैचुरल व्हाइट भी करता है। नारियल पानी एंटी माइक्रोबियल और एंटी फंगल होता है। इसीलिए यह मुंहासों के लिए बेस्ट रेमेडी माना जाता है। हार्मोनल इंबैलेंस से लेकर पॉल्यूशन की समस्या तक कई वजहों से चेहरे पर मुंहासे हो जाते हैं। इससे निपटने में नारियल पानी बहुत काम का है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों